CG News: कुम्भकार समाज महाअधिवेशन का भव्य शुभारंभ, CM साय ने 30 लाख की घोषणा

CG News: कुम्भकार समाज महाअधिवेशन का भव्य शुभारंभ, CM साय ने 30 लाख की घोषणा

CG News: कुम्भकार समाज महाअधिवेशन का भव्य शुभारंभ, CM साय ने 30 लाख की घोषणा

CG News: छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के दो दिवसीय राज्य स्तरीय महाअधिवेशन का उद्घाटन नवागांव, अभनपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया, इस अवसर पर समाज की पारंपरिक कला, संस्कृति और सामाजिक एकता का जीवंत प्रदर्शन देखा गया.

सामुदायिक भवन के लिए 30 लाख रुपये की घोषणा

मुख्यमंत्री साय ने समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु 30 लाख रुपये देने की घोषणा की, उन्होंने कहा कि, समाज के सामूहिक प्रयासों से ही विकास और सशक्तिकरण संभव है.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के दो  दिवसीय महाअधिवेशन का भव्य शुभारंभ

पारंपरिक प्रतीक भेंट कर स्वागत

कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री को कुम्भकार समाज की पहचान माने जाने वाले चाक पर कुम्हार की आकृति का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया, यह चिन्ह कुम्भकारी कला, परंपरा और श्रम का प्रतीक है.

युवक-युवती परिचय सम्मेलन को सशक्त मंच बताया

मुख्यमंत्री साय ने महाअधिवेशन के अंतर्गत आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह की सराहना की, उन्होंने कहा कि, यह सम्मेलन समाज के युवाओं को योग्य जीवनसाथी चुनने का अवसर प्रदान करता है और सामाजिक एकता को मजबूत करता है.

शिक्षा और विकास पर विशेष संदेश

मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों से अपील की कि, वे अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ें, उन्होंने कहा कि, शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि संस्कारित और जिम्मेदार नागरिक बनने का माध्यम है, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों के विकास की यात्रा का भी उल्लेख किया.

कुम्भकार समाज महाअधिवेशन का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री साय ने समाज भवन हेतु 30  लाख रुपये की घोषणा – Newsexpres

सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी

मुख्यमंत्री साय ने धान खरीदी, किसान बोनस, महतारी वंदन योजना, रामलला दर्शन योजना और बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान के बारे में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार ने दो वर्षों में प्रधानमंत्री की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया है.

युवाओं और उद्योगों के लिए नई संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने नई उद्योग नीति की सराहना की और बताया कि, प्रदेश को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, इससे युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित होंगे.

विशेष सम्मान और उपस्थिति

कार्यक्रम में समाज के युवा कुमारी अंकिता प्रजापति और दुर्गेश चक्रधारी ने मुख्यमंत्री को अपनी पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया, महाअधिवेशन में विधायक इंद्रकुमार साहू, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चक्रधारी सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ पर्यटन और संस्कृति ने बढ़ाया राज्य का गौरव, नए निवेश और परियोजनाओं का आगाज़

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें