CG News: नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ आज, 3 अप्रैल तक चलेगी प्रतियोगिता
CG News: छत्तीसगढ़ में नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 का भव्य आगाज आज से हो रहा है, देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाड़ी रायपुर पहुंच चुके हैं, उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे.
पहले दिन का शेड्यूल
प्रतियोगिता के पहले दिन रायपुर में कई अहम मुकाबले और गतिविधियां आयोजित होंगी,
• स्विमिंग: सुबह 9 बजे से विभिन्न इवेंट्स की हीट्स, शाम 4:30 बजे से फाइनल मुकाबले
• वेटलिफ्टिंग: दोपहर 2 बजे टेक्निकल मीटिंग
• हॉकी: सुबह 11 बजे टीम मैनेजर्स की मीटिंग
• महिला फुटबॉल: सुबह 7:30 बजे और शाम 4 बजे ग्रुप मैच

कई शहरों में होंगे आयोजन
यह प्रतियोगिता केवल रायपुर तक सीमित नहीं रहेगी, कुश्ती और मलखंब के मुकाबले अंबिकापुर में आयोजित होंगे, जबकि एथलेटिक्स स्पर्धाएं जगदलपुर में होंगी, इससे पूरे राज्य में खेलों का माहौल बनेगा, इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के करीब 180 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, उन्हें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके कौशल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
आदिवासी प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि, यह आयोजन आदिवासी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सामने लाने का बड़ा मंच है, इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और राष्ट्रीय पहचान मिलेगी, इस प्रतियोगिता का लोगो, थीम सॉन्ग और मैस्कॉट ‘मोरवीर’ पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जो इस आयोजन को खास पहचान दे रहा है, नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ खिलाड़ियों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा.
यह भी पढ़ें : CG News: राज्यपाल रमेन डेका से मिले युवा इनोवेटर, स्मार्ट डिवाइस से बदलेगी दृष्टिबाधितों की जिंदगी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










