CG News: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में बस्तर पंडुम 2026 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक
CG News: बस्तर अंचल की जनजातीय परंपराओं, लोककला और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम 2026’ का आयोजन अगले वर्ष भी भव्य और आकर्षक स्वरूप में किया जाएगा, इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
तीन चरणों में होगा आयोजन
बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन 10 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में किया जाएगा, इसके तहत 10 से 20 जनवरी तक जनपद स्तरीय, 24 से 30 जनवरी तक जिला स्तरीय और 1 से 5 फरवरी तक संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे.
12 विधाओं में दिखेगी बस्तर की विविधता
इस वर्ष बस्तर पंडुम में विधाओं की संख्या 7 से बढ़ाकर 12 की गई है, इनमें जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, वेशभूषा एवं आभूषण, पूजा-पद्धति, शिल्प, चित्रकला, जनजातीय पेय पदार्थ, पारंपरिक व्यंजन, आंचलिक साहित्य और वन-औषधि शामिल हैं.
लोगो, थीम सॉन्ग और वेबसाइट का होगा विमोचन
बैठक में बताया गया कि, बस्तर पंडुम 2026 का लोगो, थीम गीत और आधिकारिक वेबसाइट का विमोचन माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री साय द्वारा किया जाएगा, इस अवसर पर वरिष्ठ मांझी–चालकी, गायता–पुजारी, जनजातीय समाज के प्रमुखजन एवं पद्म सम्मान से अलंकृत कलाकार उपस्थित रहेंगे.
बस्तर को पहचान दिलाने की पहल
इस वर्ष विभिन्न देशों में कार्यरत भारतीय राजदूतों को भी बस्तर पंडुम में आमंत्रित करने पर सहमति बनी है, ताकि बस्तर की अद्वितीय संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक मंच मिल सके, साथ ही यूपीएससी एवं सीजीपीएससी चयनित अधिकारी, चिकित्सक, अभियंता और देशभर के जनजातीय नृत्य दल भी आयोजन का हिस्सा बनेंगे.
ऑनलाइन–ऑफलाइन पंजीयन की सुविधा
प्रतिभागियों के पंजीयन की व्यवस्था इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक कलाकारों और सांस्कृतिक समूहों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके, बस्तर संभाग के सात जिलों की 1,885 ग्राम पंचायतों, 32 जनपद पंचायतों, 8 नगरपालिकाओं, 12 नगर पंचायतों और 1 नगर निगम क्षेत्र में यह आयोजन किया जाएगा, संस्कृति एवं राजभाषा विभाग को इस आयोजन का नोडल विभाग नियुक्त किया गया है.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, PM उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत 25 लाख नए LPG कनेक्शन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









