CG News: स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक प्रगति, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने साझा की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं
CG News: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि, मजबूत स्वास्थ्य सेवाओं की नींव मानव संसाधन है, पिछले दो वर्षों में डीएचएस और एनएचएम के अंतर्गत 1,639 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, जबकि 2,300 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सा विशेषज्ञों और चिकित्सकों की भर्ती हर माह ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से की जा रही है.
नए अस्पताल और केंद्रों से बढ़ी इलाज की क्षमता
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, स्टाफ के साथ-साथ स्वास्थ्य ढांचे को भी सशक्त किया गया है, बीते दो वर्षों में राज्य में 3 जिला अस्पताल, 220 बिस्तरों वाले 2 सिविल अस्पताल, 100 बिस्तरों वाले 8 सिविल अस्पताल, सेन्दरी में 200 बिस्तरों का मानसिक अस्पताल, 1 एमसीएच अस्पताल, 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 34 उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं.

IPHL लैब और BPHU की मंजूरी
प्रदेश में 12 IPHL लैब, 31 BPHU और 1 क्रिटिकल हेल्थ केयर ब्लॉक को स्वीकृति दी गई है, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि, आगामी तीन वर्षों में सभी विकासखंडों में BPHU और प्रत्येक जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में IPHL लैब स्थापित की जाएगी.
आयुष्मान आरोग्य मंदिर और मोबाइल सेवाएं
राज्य के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पिछले दो वर्षों में लगभग 3 लाख आरोग्य मेले आयोजित किए गए, जल्द ही 75 हाट बाजार मोबाइल मेडिकल यूनिट, 375 एम्बुलेंस और 30 रूरल मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की जाएंगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचेंगी.
आयुष्मान भारत से करोड़ों को लाभ
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बीते दो वर्षों में 31.44 लाख से अधिक क्लेम प्रकरणों में 4,551 करोड़ रुपये का उपचार भुगतान किया गया, राज्य के 90 प्रतिशत राशन कार्डधारकों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत 2,273 लाभार्थियों को 62.20 करोड़ रुपये का उपचार उपलब्ध कराया गया.
884 स्वास्थ्य संस्थानों को NQAS प्रमाणन
नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम (NQAS) के तहत प्रदेश के 884 शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों को गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है, रायपुर और बलौदाबाजार जिला अस्पतालों की IPHL लैब को केंद्र सरकार से प्रमाणन मिला है, आगामी तीन वर्षों में सभी स्वास्थ्य संस्थानों को NQAS प्रमाणन देने का लक्ष्य रखा गया है.
टेली-मेडिसिन और जांच अभियानों का विस्तार
टेली-मेडिसिन के माध्यम से 2 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं, गैर-संचारी रोगों के तहत 80 लाख से अधिक नागरिकों की बीपी और शुगर जांच, 20 लाख से अधिक लोगों की कैंसर जांच की गई, टीकाकरण लक्ष्य का 94 प्रतिशत से अधिक हासिल किया गया और 21,164 कुपोषित बच्चों को पोषण व उपचार दिया गया.
57 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत
जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल स्क्रीनिंग के दौरान 1.68 करोड़ लोगों की जांच की गई, जिसमें 27,396 मरीज चिन्हित हुए। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आदिवासी अंचलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया गया.
स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुलभ
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, मजबूत और गुणवत्तापूर्ण बनाया जाएगा, ताकि हर नागरिक तक समय पर बेहतर इलाज पहुंच सके.
यह भी पढ़ें : CG News: रजिस्ट्री सेवाओं में बड़ा सुधार, मुख्यमंत्री साय ने चार नए उप-पंजीयक कार्यालय खोलने को दी मंजूरी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










