CG News: India-EU Trade Deal ऐतिहासिक उपलब्धि, भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाएगा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CG News: India-EU Trade Deal ऐतिहासिक उपलब्धि, भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाएगा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CG News: India-EU Trade Deal ऐतिहासिक उपलब्धि, भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाएगा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CG News: भारत के आर्थिक इतिहास में एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफल हुई India-EU Trade Deal (Mother of All Deals) को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया है, उन्होंने कहा कि, यह समझौता भारत को वैश्विक आर्थिक मंच पर नई ऊँचाइयों पर पहुंचाएगा.

वैश्विक सप्लाई चेन में भारत की भूमिका मजबूत

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, यह डील भारत को वैश्विक सप्लाई चेन में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की आर्थिक विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा को मजबूती मिलेगी.

आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णु  देव साय - भारत न्यूज़

युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि, यह समझौता केवल व्यापारिक समझौता नहीं है, बल्कि करोड़ों युवाओं के सपनों को साकार करने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म बनेगा, इससे रोजगार, निवेश, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र मंो नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी.

विकसित भारत के संकल्प को नई ताकत

उन्होंने कहा कि, India-EU Trade Deal ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को सशक्त आधार प्रदान करेगी, यह समझौता आत्मनिर्भर भारत को वैश्विक सहयोग से जोड़ते हुए देश को दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता और समृद्धि की ओर अग्रसर करेगा.

राष्ट्रीय सामर्थ्य और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, यह समझौता भारत की सामूहिक शक्ति, नीति-निर्माण क्षमता और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक है, आने वाले वर्षों में यह भारत को एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर पंडुम को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शुभारंभ, अमित शाह होंगे समापन समारोह में शामिल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें