CG News: स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल, छत्तीसगढ़ में स्क्रिप्ट समिति गठन की तैयारी तेज

CG News: स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल, छत्तीसगढ़ में स्क्रिप्ट समिति गठन की तैयारी तेज

CG News: स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल, छत्तीसगढ़ में स्क्रिप्ट समिति गठन की तैयारी तेज

CG News: छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को नई दिशा देने और स्थानीय कला-संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए स्क्रिप्ट समिति के गठन की तैयारी शुरू हो गई है, संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय में आयोजित बैठक में इस पहल पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसे प्रदेश के फिल्म उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

सिनेमा और संस्कृति के बेहतर तालमेल पर जोर

संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने सिनेमा और संस्कृति के बीच समन्वय को मजबूत करने की आवश्यकता बताई, उन्होंने कहा कि, फिल्मों के जरिए छत्तीसगढ़ की परंपराओं, लोककला और जनजीवन को देश-विदेश तक पहुंचाया जा सकता है.

Cg News:छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने की तैयारी, स्क्रिप्ट  समिति गठन की दिशा में पहल तेज - Preparations Underway To Promote Film  Production In Chhattisgarh ...

विशेषज्ञों ने साझा किए महत्वपूर्ण सुझाव

बैठक में शिक्षा, मीडिया और फिल्म क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लेकर फिल्म निर्माण की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई अहम सुझाव दिए, सभी ने मिलकर एक मजबूत और व्यवस्थित फिल्म इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

लोककथाओं और इतिहास को मिलेगा मंच

प्रस्तावित स्क्रिप्ट समिति का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की लोककथाओं, ऐतिहासिक घटनाओं और सामाजिक जीवन पर आधारित प्रभावी कहानियों को प्रोत्साहित करना है, ताकि इन पर आधारित फिल्में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें.

स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

अध्यक्ष मोना सेन ने कहा कि, राज्य में रचनात्मक प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं, स्क्रिप्ट समिति के गठन से कलाकारों, लेखकों और तकनीकी विशेषज्ञों को बेहतर मंच मिलेगा, जिससे छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री को नई गति और पहचान मिलेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: रोप-वे हादसे के बाद सरकार का बड़ा फैसला, मृतक परिवार को 5 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें