CG News: सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की पहल, जल संरचनाओं के लिए ₹1.90 करोड़ का प्रावधान
CG News: बस्तर जिले में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जल संसाधन विभाग ने कोसारटेडा मध्यम सिंचाई परियोजना सहित अन्य जल संरचनाओं के मरम्मत और अनुरक्षण हेतु ₹1 करोड़ 90 लाख का प्रावधान किया है, इस पहल का उद्देश्य किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी कृषि उत्पादन क्षमता में वृद्धि करना है.
किसानों की आय में बढ़ोतरी
जनवरी 2026 तक इस राशि में से लगभग ₹1 करोड़ 9 लाख खर्च किए जा चुके हैं, इसका उपयोग एनीकट, नहरों की मरम्मत, लघु सिंचाई योजनाओं, स्टॉपडेम और तालाबों के रखरखाव में किया जा रहा है, वर्तमान में बस्तर जिले में 39 एनीकट, 7 सिंचाई योजनाएं, 7 स्टॉपडेम और 32 तालाब संचालित हैं, जो क्षेत्र के कृषि विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

विकासखंडवार संरचनाओं का विस्तार
विकासखंड स्तर पर देखें तो बस्तर विकासखंड में 20 एनीकट, 3 सिंचाई योजनाएं, 1 स्टॉपडेम और 13 तालाब मौजूद हैं, इसके अलावा बकावंड में 8 एनीकट और 9 तालाब, जगदलपुर में 3 एनीकट, 3 सिंचाई योजनाएं और 3 तालाब, तोकापाल में 2 एनीकट, 1 योजना और 2 तालाब तथा लोहण्डीगुड़ा में 4 एनीकट, 1 स्टॉपडेम और 4 तालाब स्थापित हैं, वहीं दरभा में 1 तालाब और बास्तानार में 2 एनीकट संचालित हैं.
रबी फसल के लिए राहत
सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि, सभी सिंचाई संरचनाओं की मरम्मत समय पर पूरी हो, ताकि किसानों को रबी फसल के दौरान बिना किसी बाधा के पानी मिल सके, इससे कृषि उत्पादन में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
ग्रामीणों की भागीदारी से विकास
यह योजना जल संरक्षण को भी प्रोत्साहित करती है, एनीकट, स्टॉपडेम और तालाब जैसे ढांचे पानी के संचयन में सहायक होते हैं, जो सूखे के समय भी कृषि को सहारा देते हैं, इन संरचनाओं का नियमित रखरखाव कृषि वृद्धि के लिए अत्यंत आवश्यक है, इस परियोजना में स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जल संसाधनों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी, इससे किसानों की सिंचाई समस्याओं में कमी आएगी और बस्तर क्षेत्र में कृषि समृद्धि की नई संभावनाएं विकसित होंगी.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: सामूहिक विवाह बना विश्व रिकॉर्ड, गोल्डन बुक में दर्ज हुई उपलब्धि
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










