CG News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रही हैं नई पहचान, शासन की योजनाओं से आत्मनिर्भर बन रही
CG News: सरगुजा जिले में 650 से अधिक महिलाएं सेंट्रिंग प्लेट व्यवसाय में सक्रिय हैं और 1000 से अधिक सेटों का संचालन कर रही हैं। 271 महिलाएं ईंट निर्माण और कई महिलाएं सीमेंट-छड़ व्यवसाय से जुड़ी हैं। जिले की 319 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रही हैं।
धमतरी में महतारी वंदन महिला सम्मान उत्सव
धमतरी जिले में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “महतारी वंदन महिला सम्मान उत्सव” आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और स्व-सहायता समूहों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर से धमतरी की महिलाओं के साथ द्विमार्गीय संवाद करेंगे।
![]()
रायगढ़ जिले की प्रेरक कहानी
धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम तालगांव की श्रीमती गायत्री यादव बिहान योजना से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति सशक्त करने के साथ आठ पंचायतों की महिलाओं को स्व-सहायता समूह और आजीविका गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
बालोद जिले में महतारी सदन का योगदान
बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम कर्रेझर में स्थापित महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का केंद्र बन गया है। यहां महिलाएं संगठित होकर बैठक, प्रशिक्षण, भंडारण और विक्रय जैसी सुविधाओं का लाभ उठा रही हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।
महिला सशक्तिकरण में सकारात्मक बदलाव
प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिलाओं की ये उपलब्धियां दर्शाती हैं कि शासन की योजनाओं और महिलाओं की मेहनत से छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक बदलाव आया है। महिलाएं अब विकास की मुख्य धारा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









