CG News: जगदलपुर–किरंदुल रेललाइन दोहरीकरण में तेजी, जीएम ने किया कार्य का निरीक्षण

CG News: जगदलपुर–किरंदुल रेललाइन दोहरीकरण में तेजी, जीएम ने किया कार्य का निरीक्षण

CG News: जगदलपुर–किरंदुल रेललाइन दोहरीकरण में तेजी, जीएम ने किया कार्य का निरीक्षण

CG News: ईस्ट कोस्ट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फंकवाल ने शुक्रवार को जगदलपुर–किरंदुल–कत्तावलसा रेललाइन के दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया, उन्होंने जगदलपुर रेलवे स्टेशन और डिलमिली क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की, अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि, सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं.

रेल विकास की पटरी पर बस्तर, दोहरीकरण से अमृत स्टेशन तक, यात्रियों को मिलेगी  नई रफ्तार - Lalluram

रेल यातायात होगा सुरक्षित और सुगम

जीएम ने कहा कि, केके रूट पर लाइन दोहरीकरण से रेल यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा, इससे ट्रेनों की आवाजाही बढ़ेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी,
अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन पर कई सुधार किए जा रहे हैं, इसमें शामिल हैं,
• प्लेटफॉर्म का उन्नयन
• आधुनिक प्रतीक्षालय
• बेहतर स्वच्छता व्यवस्था
• पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था
• स्टेशन का सौंदर्यीकरण
स्टेशन परिसर में ग्रीन लॉन और गार्डन के साथ बस्तर की ट्राइबल आर्ट को प्रमुख आकर्षण बनाया जा रहा है, ताकि यात्रियों को स्थानीय संस्कृति का अनुभव हो.

भूमि और स्वीकृतियों के बाद तेजी से काम

भूमि अधिग्रहण और वन स्वीकृतियों से जुड़े मुद्दे सुलझने के बाद दोहरीकरण कार्य ने गति पकड़ ली है, जीएम ने कहा कि, बस्तर क्षेत्र में यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत किया जाएगा.

परियोजना से परिवहन सुविधा में सुधार

यह परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में परिवहन सुविधा बेहतर होगी और विकास को नई दिशा मिलेगी, यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: सीएम साय की अध्यक्षता में 16वीं राज्य वन्यजीव बोर्ड बैठक, वन्यजीव संरक्षण के लिए अहम निर्णय

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें