CG News: ज्योति कश्यप की प्रेरक कहानी, सरकारी योजनाओं से बनी आत्मनिर्भर
CG News: जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम लोहर्सी की ज्योति कश्यप का जीवन पहले अभाव और असुरक्षा से भरा था। वर्षा में छत टपकना और लकड़ी के चूल्हे के धुएं से उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा था।
प्रधानमंत्री आवास योजना से नई रोशनी
पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान बनने के बाद उनका परिवार अब सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन से रसोई धुएं से मुक्त हुई। इससे स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ समय और श्रम की बचत भी हुई, महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता से ज्योति कश्यप अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर पा रही हैं और निर्णय लेने में सक्षम हुई हैं।
सशक्त और प्रेरक जीवन
आज ज्योति कश्यप का जीवन इस बात का प्रमाण है कि सरकारी योजनाएं यदि सही पात्र तक पहुंचें, तो वे जीवन स्तर सुधारने के साथ-साथ आत्मविश्वास और स्वाभिमान भी बढ़ाती हैं।
यह भी पढ़ें : CG News: संस्कार भारती ने नई पीढ़ी को रंगमंच से जोड़ने के लिए शुरू की नाट्य कार्यशाला
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
