CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का भव्य आगाज, रायपुर में 25 मार्च को उद्घाटन
CG News: रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 25 मार्च को शाम 6 बजे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का भव्य उद्घाटन होगा, इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि विष्णु देव साय और अन्य मंत्रीगण भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे.
पहली बार छत्तीसगढ़ को मिली मेजबानी
देश में पहली बार आयोजित हो रहे इस ट्राइबल नेशनल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिली है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है, यह आयोजन प्रदेश के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों के आवास, परिवहन और भोजन व्यवस्था की समीक्षा की, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, सभी व्यवस्थाएं उच्च मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं.

स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष ध्यान
खिलाड़ियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, इंजरी मैनेजमेंट, मेडिकल किट और डॉक्टरों की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि प्रतियोगिता के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह आयोजन अंबिकापुर और जगदलपुर सहित तीन शहरों में आयोजित किया जाएगा। सभी वेन्यू पर स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, ओपनिंग-क्लोजिंग सेरेमनी और प्रचार-प्रसार को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं.
3000 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
देशभर के 32 राज्यों से करीब 3000 खिलाड़ी इस खेल महाकुंभ में हिस्सा लेंगे, 25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग जैसे 7 खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में मुकाबले होंगे, यह आयोजन न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि आदिवासी संस्कृति और खेल परंपराओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में साक्षरता की नई लहर: ‘उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ में 25 हजार से अधिक लोगों ने दी परीक्षा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










