CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: तैराकी में कर्नाटक ओवरऑल चैंपियन, महिला वर्ग में ओडिशा ने मारी बाजी

CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: तैराकी में कर्नाटक ओवरऑल चैंपियन, महिला वर्ग में ओडिशा ने मारी बाजी

CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: तैराकी में कर्नाटक ओवरऑल चैंपियन, महिला वर्ग में ओडिशा ने मारी बाजी

CG News: रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की तैराकी प्रतियोगिताएं शानदार प्रदर्शन के साथ संपन्न हो गईं। इस दौरान देशभर से आए खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया, जिसमें कर्नाटक और ओडिशा का दबदबा साफ नजर आया।

पुरुष वर्ग में कर्नाटक का दबदबा

पुरुष वर्ग में कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 123 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। असम 69 अंकों के साथ प्रथम रनरअप और ओडिशा 31 अंकों के साथ दूसरे रनरअप स्थान पर रहा।

Khelo India Tribal Games:तैराकी में कर्नाटक का वर्चस्व, महिला वर्ग में  ओडिशा चैंपियन, 6वें नंबर पर छत्तीसगढ़ - Khelo India Tribal Games: Karnataka  Dominates In Swimming; Odisha Crowned ...

महिला वर्ग में ओडिशा बनी नंबर-1

महिला वर्ग में ओडिशा ने 102 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। कर्नाटक 50 अंकों के साथ दूसरे और मेजबान छत्तीसगढ़ 38 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा, छत्तीसगढ़ की तैराक अनुष्का भगत ने लगातार चौथा रजत पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। उन्होंने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

मुख्य स्पर्धाओं के विजेता

• पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल: कर्नाटक के धोनिश (स्वर्ण)
• महिला 100 मीटर फ्रीस्टाइल: ओडिशा की रितिका मिन्ज (स्वर्ण)
• पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक: असम के निबिर निलिम क्रो (स्वर्ण)
• महिला 50 मीटर बैकस्ट्रोक: ओडिशा की अंजलि मुंडा (स्वर्ण)
रिले स्पर्धाओं में भी कर्नाटक और ओडिशा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

Anjali Munda Wins Gold | Khelo India Tribal Games 200m Swim

पदक तालिका की स्थिति

अब तक छत्तीसगढ़ ने कुल 8 पदक (1 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में छठा स्थान हासिल किया है, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की तैराकी स्पर्धाओं में कर्नाटक और ओडिशा ने अपना दबदबा कायम रखा, जबकि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर भविष्य के लिए मजबूत संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Jashpur News: जशपुर में 240 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM साय ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें