CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: महिला हॉकी में मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा की धमाकेदार जीत
CG News: रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी मुकाबलों का तीसरा दिन पूरी तरह एकतरफा रहा। सभी टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन विजेता टीमों का दबदबा साफ नजर आया, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में कुल 106 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबले हो रहे हैं, जबकि मल्लखंब और कबड्डी को प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है।

मध्यप्रदेश की शानदार जीत दर्ज
पूल ‘A’ में मध्यप्रदेश की टीम ने बिहार को 9-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पूरे मैच में टीम ने तेज आक्रमण और मजबूत डिफेंस के साथ विपक्ष को कोई मौका नहीं दिया, पूल ‘B’ में झारखंड ने गुजरात को 16-0 से हराकर अपनी ताकत दिखाई, वहीं ओडिशा ने तमिलनाडु को 14-0 से मात देकर मुकाबले पर पूरी पकड़ बनाए रखी।
हर मैच रहा एकतरफा
दिनभर खेले गए सभी मुकाबलों में विजेता टीमों ने शुरुआत से अंत तक खेल पर नियंत्रण बनाए रखा। हारने वाली टीमों को वापसी का कोई मौका नहीं मिला, इस बड़े आयोजन में देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 3,800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हॉकी के अलावा तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती जैसे खेल भी प्रतियोगिता का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें : CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: 58KG वेटलिफ्टिंग में अनाई वांग्सू ने जीता गोल्ड, ओडिशा को रजत-कांस्य
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |



