CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: महिला 86 किग्रा वेटलिफ्टिंग में ज़ोसांगज़ुआली बनीं चैंपियन, दमदार प्रदर्शन से जीता स्वर्ण
CG News: रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की महिला 86 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने पूरे मुकाबले में बेहतरीन तकनीक और ताकत का परिचय दिया।

ज़ोसांगज़ुआली का दमदार प्रदर्शन
ज़ोसांगज़ुआली ने स्नैच में 70 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 83 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 140 किलोग्राम के साथ पहला स्थान हासिल किया। उनका प्रदर्शन पूरे प्रतियोगिता में सबसे प्रभावशाली रहा।

असम की पिंकी बोरो को रजत
असम की पिंकी बोरो ने भी शानदार खेल दिखाते हुए कुल 125 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 55 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 70 किलोग्राम का प्रदर्शन किया।
मध्यप्रदेश की गुंजन उइके को कांस्य
मध्यप्रदेश की गुंजन उइके ने कुल 86 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने स्नैच में 39 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 47 किलोग्राम वजन उठाया, इस स्पर्धा में सभी खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। युवा खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे प्रतियोगिता बेहद रोमांचक बन गई।
यह भी पढ़ें : CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: असम के तैराकों ने जीते 9 पदक, राज्यपाल से की मुलाकात
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |


