CG News : बलौदाबाजार में NHM के 87 संविदा पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026
CG News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कुल 87 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये पद सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्टाफ नर्स, नर्सिंग ऑफिसर, काउंसलर, एएनएम और अन्य प्रशासनिक व तकनीकी पदों पर हैं।
/bansal-news/media/media_files/2026/02/19/cg-nhm-recruitment-2026-2026-02-19-08-42-38.jpg)
आवेदन प्रक्रिया और पात्रता
संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को 28 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

करियर के लिए सुनहरा अवसर
यह भर्ती स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। विस्तृत जानकारी, पात्रता और भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार balodabazar.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
यह भी पढ़े : CG News : छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए बड़ी पहल: हर गांव में बनेगा ‘महतारी सदन’
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










