CG News: स्व-सहायता समूह से बदली तकदीर, माधुरी जंघेल बनीं सफल महिला उद्यमी
CG News: माधुरी जंघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम संडी की निवासी, आज स्व-सहायता समूह की मदद से एक सफल महिला उद्यमी के रूप में पहचान बना चुकी हैं, उनकी सालाना आय अब लगभग 5.50 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है.
समूह से मिला नया अवसर
वर्ष 2017 में पतंजली महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने से पहले उनकी आय सीमित थी, समूह के माध्यम से बैंक लिंकेज और सरकारी योजनाओं के तहत उन्हें करीब 9.50 लाख रुपये का ऋण मिला, जिसने उनके जीवन की दिशा बदल दी और उन्हें व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिला.

डेयरी व्यवसाय बना आय का आधार
समूह से प्रेरित होकर माधुरी जंघेल ने पशुपालन विभाग के सहयोग से डेयरी व्यवसाय शुरू किया, एक गाय से शुरुआत कर आज उनके पास पांच गायें हैं और प्रतिदिन लगभग 40 लीटर दूध उत्पादन हो रहा है, यह दूध मां बम्लेश्वरी महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के माध्यम से बेचा जाता है, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है.
अतिरिक्त व्यवसाय से बढ़ी आमदनी
डेयरी के साथ-साथ उन्होंने पशु आहार का व्यवसाय भी शुरू किया, जिससे सालाना लगभग 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है, इसके अलावा 4.5 एकड़ कृषि भूमि पर दो फसल लेकर वे लगभग 3.50 लाख रुपये सालाना कमा रही हैं, आर्थिक मजबूती के बाद माधुरी जंघेल ने अपने बच्चों की शिक्षा और पोषण पर विशेष ध्यान दिया, उन्होंने बच्चों को हरिद्वार स्थित पतंजली संस्थान में पढ़ाई के लिए भेजा, जिससे उनके परिवार का जीवन स्तर तेजी से सुधरा है.
भविष्य की बड़ी योजनाएं
आगे की योजना में वे डेयरी व्यवसाय का विस्तार करने के साथ-साथ प्लाई ऐश ईंट निर्माण का कार्य शुरू करना चाहती हैं, इससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा, आज माधुरी जंघेल की सफलता ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है, उन्होंने यह साबित कर दिया है कि, सही मार्गदर्शन, अवसर और मेहनत से आत्मनिर्भरता हासिल की जा सकती है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें : CG News: 11 वर्षीय बच्चे की जटिल हृदय सर्जरी में ऐतिहासिक सफलता, अंबेडकर अस्पताल ने रचा कीर्तिमान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









