CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में मणिकांता की गोल्डन हैट्रिक, अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक
CG News: कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर गोल्डन हैट्रिक पूरी कर ली, उन्होंने 2:25.93 सेकंड का समय निकालकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा.
अंजलि मुंडा का दूसरा गोल्ड
ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में 2:53.82 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया, यह इस प्रतियोगिता में उनका दूसरा गोल्ड है, जिससे उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखी.

अनुष्का भगत का शानदार प्रदर्शन
मेजबान छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने 2:59.33 सेकंड के साथ रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया, यह उनका इस टूर्नामेंट में दूसरा पदक है, पदक तालिका में कर्नाटक 6 स्वर्ण और 2 रजत के साथ शीर्ष पर है, जबकि ओडिशा दूसरे स्थान पर बना हुआ है.
चोट के बावजूद जीते गोल्ड
असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक मालसावम्तलुआंगा ने चोट के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए, मोनिखा ने 132 किग्रा और इसाक ने 235 किग्रा कुल वजन उठाकर जीत दर्ज की.
देशभर से खिलाड़ियों की भागीदारी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के इस पहले संस्करण में लगभग 3800 खिलाड़ी 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हिस्सा ले रहे हैं, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल और कुश्ती समेत कई खेलों में कुल 106 स्वर्ण पदक दांव पर हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में शामिल हुईं सेखोम मीराबाई चानू, बोलीं – एशियन गेम्स पदक अब भी लक्ष्य
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |



