CG News: मिनीमाता महतारी जतन योजना: गर्भवती महिलाओं को 20,000 रुपये की मदद, जानिए कैसे मिलेगा आर्थिक लाभ

CG News: मिनीमाता महतारी जतन योजना: गर्भवती महिलाओं को 20,000 रुपये की मदद, जानिए कैसे मिलेगा आर्थिक लाभ

CG News: मिनीमाता महतारी जतन योजना: गर्भवती महिलाओं को 20,000 रुपये की मदद, जानिए कैसे मिलेगा आर्थिक लाभ

CG News: पहले ‘भगिनी प्रसूति सहायता योजना’ के नाम से जानी जाने वाली इस योजना को 12 मई 2022 को ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ नाम दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य उन गर्भवती महिलाओं की आर्थिक मदद करना है जो स्वयं मजदूरी करती हैं या जिनके पति पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं।

लाभ की राशि

योजना के तहत लाभार्थी महिला को 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता एकमुश्त सीधे उसके बैंक खाते में भेजी जाती है। इस राशि का उपयोग डिलीवरी खर्च और बच्चे के जन्म के बाद अच्छे पोषण के लिए किया जा सकता है, ताकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।
छत्तीसगढ़ की इन महिलाओं को दिए जा रहे हैं 20000 रुपए, जानें क्या है मिनीमाता  महतारी जतन योजना?

कौन सी महिलाएं हैं पात्र ?

• महिला छत्तीसगढ़ की निवासी हो।
• महिला या उसके पति का निर्माण श्रमिक कार्ड कम से कम 90 दिन पुराना होना चाहिए।
• महिला का सरकारी अस्पताल या मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य केंद्र में प्रेगनेंसी रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है।

आवेदन प्रक्रिया

पात्र महिलाएं या उनके परिवार के सदस्य छत्तीसगढ़ श्रम विभाग के पोर्टल पर जाकर या नजदीकी CSC केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय आधार कार्ड, श्रमिक कार्ड, बैंक पासबुक और डॉक्टर द्वारा दिया गया प्रेगनेंसी सर्टिफिकेट अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें : CG News: जशपुर में ग्रामीण सड़कों के विकास को सीएम साय का बड़ा तोहफा, ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए मिली मंजूरी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें