CG News: मैनपाट में 12 एकड़ में बनेगा आधुनिक पर्यटन परिसर, बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार
CG News: छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ के नाम से प्रसिद्ध मैनपाट को नया पर्यटन हब बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है, सरकार ने यहां 4.80 हेक्टेयर (करीब 12 एकड़) भूमि अटल विहार योजना के तहत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आवंटित की है, इस जमीन पर आधुनिक और बहुउद्देश्यीय पर्यटन–आवासीय परिसर विकसित किया जाएगा.
आधुनिक पर्यटन–आवासीय परियोजना
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि इस परियोजना का निर्माण जल्द शुरू होगा, इसे प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप विकसित किया जाएगा ताकि मैनपाट आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती ठहरने की सुविधा मिल सके.

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हुआ निर्णय
यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में लिया गया है, इस परियोजना को साकार करने में आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
वेलनेस सेंटर और आधुनिक सुविधाएं
प्रस्तावित परिसर में कई आधुनिक सुविधाएं जैसे केरल मॉडल पर आधारित वेलनेस सेंटर, प्राकृतिक पंचकर्म चिकित्सा और हर्बल स्पा, आयुष सेवाएं, 24×7 क्लब हाउस, मिलेट्स कैफे, जिम और स्विमिंग पूल, किड्स प्ले एरिया, स्टीम बाथ और एंटरटेनमेंट जोन विकसित की जाएंगी.

पर्यावरण अनुकूल पर्यटन
इस परियोजना में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा, परिसर में ट्री हाउस, कॉटेज और स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाला सांस्कृतिक क्षेत्र बनाया जाएगा, जिससे पर्यटक मैनपाट की प्राकृतिक सुंदरता और स्थानीय जीवनशैली का अनुभव कर सकेंगे.
रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा
इस परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलने से पर्यटकों का ठहराव समय भी बढ़ेगा, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का उभरता हुआ पर्यटन स्थल है, आधुनिक सुविधाओं के विकास से यह राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत पहचान बनाएगा, वहीं रामकुमार टोप्पो ने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: अवैध अफीम की खेती पर सख्त हुए सीएम साय, जिलों में सर्वे के निर्देश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










