CG News: बस्तर में नक्सल नेटवर्क ढहने की कगार पर, टॉप कमांडर पापाराव समेत 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

CG News: बस्तर में नक्सल नेटवर्क ढहने की कगार पर, टॉप कमांडर पापाराव समेत 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

CG News: बस्तर में नक्सल नेटवर्क ढहने की कगार पर, टॉप कमांडर पापाराव समेत 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है, नक्सल मुक्त बस्तर की डेडलाइन से ठीक पहले टॉप कमांडर पापाराव ने अपने साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया, वह बीजापुर के कुटरू थाने पहुंचा, जहां से सभी को जगदलपुर ले जाया गया.

18 नक्सलियों ने डाले हथियार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा के मुताबिक कुल 18 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिनमें 10 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं, इनके पास से 8 AK-47, 1 SLR और 1 INSAS समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं, जिसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है, पापाराव उर्फ मंगू (56) सुकमा जिले का निवासी है और DKSZCM का सदस्य रहा है, वह पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज और दक्षिण सब-जोनल ब्यूरो का अहम चेहरा था, इलाके की गहरी जानकारी के कारण वह कई बार सुरक्षा बलों से बच निकलने में कामयाब रहा.

चेहरे पर मुस्कान, कंधे पर AK-47, साथ में 18 साथी, जवानों के सामने ऐसे  सरेंडर करने पहुंचा लास्ट नक्सली लीडर पापाराव - ak 47 slung over his  shoulder paparao last ...

संगठन को लगा बड़ा झटका

पापाराव के सरेंडर के बाद पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी लगभग खत्म मानी जा रही है, देवा के आत्मसमर्पण के बाद वह आखिरी सक्रिय फाइटर बचा था, अब उसके हथियार डालते ही संगठन की रीढ़ टूट गई है.

एक साल में कमजोर हुआ नेटवर्क

पिछले एक साल में सुरक्षा बलों ने नक्सल संगठन को भारी नुकसान पहुंचाया है, माड़वी हिड़मा, बसवराजू और गणेश उइके जैसे कई बड़े नक्सली मारे गए, जबकि भूपति, रूपेश और रामधेर जैसे नेताओं ने अपने साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया.

खत्म होने की ओर नक्सलवाद

अब केवल मुपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति और मिशिर बेसरा जैसे कुछ बड़े नक्सली ही बचे हैं, पापाराव के सरेंडर के बाद बस्तर में नक्सलवाद के पूरी तरह खत्म होने की संभावना और मजबूत हो गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी ऐप से कुली बुकिंग, यात्रियों को बड़ी राहत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें