CG News: 1 अप्रैल से रेलवे में नई सुविधाएं, टिकट कैंसल और क्लास अपग्रेड हुआ आसान

CG News: 1 अप्रैल से रेलवे में नई सुविधाएं, टिकट कैंसल और क्लास अपग्रेड हुआ आसान

CG News: 1 अप्रैल से रेलवे में नई सुविधाएं, टिकट कैंसल और क्लास अपग्रेड हुआ आसान

CG News: 1 अप्रैल से लागू नए नियमों के अनुसार, यात्री शुरुआती स्टेशन से ट्रेन छूटने तक 30 मिनट पहले अपने बोर्डिंग स्टेशन को बदल सकते हैं। पहले यह सुविधा केवल चार्ट तैयार होने तक ही थी। यदि कोई यात्री शुरुआती स्टेशन से ट्रेन में नहीं बैठ पाता, तो वह अगले सुविधाजनक स्टेशन से अपनी कन्फर्म सीट खोए बिना यात्रा कर सकता है।

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनें फिर रद्द: अनूपपुर-न्यू कटनी सेक्शन में  तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का होगा काम; जानिए कौन सी ट्रेन रहेगी कैंसिल

ऑन-बोर्ड सफाई सेवाओं का मिशन

रेलवे ने सभी सामान्य और अनारक्षित डिब्बों में ऑन-बोर्ड सफाई सेवाओं को मिशन के रूप में शुरू किया है। इस योजना के तहत 86 रेलगाड़ियां चयनित की गई हैं, और इसके लिए पांच ज़ोनल रेलवे ने पहले ही अभिरुचि जाहीर कर दी है, अब यात्रियों को रिफंड पाने के लिए टिकट कैंसल 72, 24 और 8 घंटे पहले करना होगा। यह बदलाव आरक्षण चार्ट की नई प्रक्रिया के अनुरूप है और इसके लिए यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Chhattisgarh Raipur 21 trains passing cancelled

रिफंड की नई व्यवस्था

• 8–24 घंटे पहले कैंसल: 50% रिफंड
• 24–72 घंटे पहले कैंसल: 25% कटौती के साथ रिफंड
• 72 घंटे से अधिक पहले कैंसल: अधिकतम रिफंड, केवल फ्लैट शुल्क
• 8 घंटे से कम समय पर कैंसल: कोई रिफंड नहीं

ई-टिकट में बदलाव

अब यात्री देश के किसी भी स्टेशन से ऑफलाइन टिकट कैंसल कर सकेंगे। उदाहरण के लिए, नागपुर से रायपुर के लिए लिया गया टिकट नागपुर या रायपुर किसी भी काउंटर से कैंसल किया जा सकता है, ई-टिकट के लिए अब टीडीआर जमा करने की आवश्यकता समाप्त कर दी गई है। रिफंड स्वचालित रूप से मिल जाएगा। इसके साथ ही यात्री प्रस्थान से 30 मिनट पहले तक अपनी क्लास अपग्रेड कर सकते हैं, जबकि पहले यह केवल चार्ट बनने तक ही संभव था।

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में सुरक्षा बलों की ऐतिहासिक सफलता, 42 नक्सली मुख्यधारा में लौटे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें