CG News: बस्तर में पर्यटन को नई उड़ान, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैयार होगा नया टूरिस्ट सर्किट

CG News: बस्तर में पर्यटन को नई उड़ान, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैयार होगा नया टूरिस्ट सर्किट

CG News: बस्तर में पर्यटन को नई उड़ान, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैयार होगा नया टूरिस्ट सर्किट

CG News: प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर बस्तर अब पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने जा रहा है, लंबे समय तक नक्सल प्रभाव के कारण पर्यटकों से दूर रहे इलाके अब तेजी से विकास की राह पर हैं, केंद्र और राज्य सरकार की रणनीतियों के चलते हालात बदल रहे हैं और अब इन क्षेत्रों को पर्यटन मानचित्र पर लाने की तैयारी तेज हो गई है.

पुसपाल बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट

पुसपाल क्षेत्र, जो अब तक पर्यटकों की नजरों से दूर था, अब कोण्डागांव वन मंडल द्वारा विकसित किया जा रहा है, विभाग ने इसकी पूरी योजना तैयार कर ली है और अब इसे जमीनी स्तर पर उतारने का काम शुरू हो गया है.
Bastar Eco-Tourism Circuit Aims To Transform Naxalite Hotspot Into Hub Of  Nature And Tribal Culture

तैयार होगा नया पर्यटन सर्किट

नया टूरिस्ट सर्किट केशकाल-टाटामारी से शुरू होकर चैतगृह भोगापाल, गोबरहीन शिवलिंग होते हुए पुसपाल तक पहुंचेगा और फिर चित्रकोट जलप्रपात तक जाएगा, इस सर्किट की खास बात यह होगी कि, पर्यटक एक ही क्षेत्र में सूर्योदय (टाटामारी) और सूर्यास्त (पुसपाल) का अद्भुत नजारा देख सकेंगे.
Chhattisgarh Tourist Spots Update| New Year Celebrations

एडवेंचर और इको-टूरिज्म को बढ़ावा

वन विभाग द्वारा इस क्षेत्र में राफ्टिंग, कॉटेज और एडवेंचर एक्टिविटी विकसित की जा रही हैं, इससे इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे.

70% विकास नारायणपुर में

जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का 70% विकास कार्य नारायणपुर जिले में और 30% कार्य बस्तर-कोण्डागांव वन मंडल क्षेत्र में किया जाएगा, जो क्षेत्र कभी नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता था, अब वही पर्यटन का नया केंद्र बनने जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: पापा राव के सरेंडर पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले – नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें