CG News: छत्तीसगढ़ में LPG वितरण पर नई गाइडलाइन, कमर्शियल उपभोक्ताओं को सीमित आपूर्ति

CG News: छत्तीसगढ़ में LPG वितरण पर नई गाइडलाइन, कमर्शियल उपभोक्ताओं को सीमित आपूर्ति

CG News: छत्तीसगढ़ में LPG वितरण पर नई गाइडलाइन, कमर्शियल उपभोक्ताओं को सीमित आपूर्ति

CG News: छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कई अहम निर्देश जारी किए।

कमर्शियल LPG पर नई लिमिट

बैठक में फैसला लिया गया कि कमर्शियल उपभोक्ताओं को अब उनकी पिछली खपत के अधिकतम 20% तक ही एलपीजी गैस दी जाएगी, इसका उद्देश्य उपलब्ध संसाधनों का संतुलित और न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित करना है।

प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति सुचारु:कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए प्राथमिकता  आधारित वितरण व्यवस्था लागू - CGKIRAN

ऑनलाइन बुकिंग की समय सीमा

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नई समय सीमा तय की गई है,
• शहरी क्षेत्रों में 25 दिन
• ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन
इस अवधि के भीतर एलपीजी रिफिल की ऑनलाइन बुकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

सुरक्षा व्यवस्था होगी कड़ी

जिला प्रशासन को सभी एलपीजी वितरकों के कार्यालय और गोदामों में पुलिस और होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, इससे भीड़ और अव्यवस्था को नियंत्रित किया जा सकेगा।

MP में कमर्शियल LPG सिलेंडरों के वितरण पर नया आदेश, स्कूल और  ढाबा-रेस्टोरेंट के लिए जारी हुआ कोटा

किन्हें मिलेगी प्राथमिकता?

गैस वितरण के लिए कुछ संस्थानों को प्राथमिकता दी गई है,
• शैक्षणिक संस्थान और अस्पताल
• सेना और अर्द्धसैन्य बल
• जेल और सरकारी संस्थान
• रेलवे और एयरपोर्ट कैंटीन
• होटल और रेस्टोरेंट
• समाज कल्याण विभाग के संस्थान

दैनिक समीक्षा से होगी निगरानी

एलपीजी स्टॉक और वितरण की रोजाना समीक्षा ऑयल कंपनियों द्वारा की जाएगी, इसकी रिपोर्ट विभाग को दी जाएगी, जिससे व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनी रहे, बैठक में डॉ. फरिहा आलम, राजीव कुमार जायसवाल सहित इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में OBC विकास को लेकर बड़ा मंथन, सर्वेक्षण और सामाजिक सुधार पर जोर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें