CG News: अटल परिसर से विकास को नई रफ्तार, बिलासपुर में 26 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

CG News: अटल परिसर से विकास को नई रफ्तार, बिलासपुर में 26 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

CG News: अटल परिसर से विकास को नई रफ्तार, बिलासपुर में 26 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

CG News: बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अटल परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए 26 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इससे शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सुविधाओं को नई गति मिलेगी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अरपा रिवर व्यू के पास बने अटल परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, मुख्यमंत्री ने शहर के विकास को गति देते हुए 26 करोड़ 93 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर  में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और ...

अटल जी के योगदान को किया याद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक नेता नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता थे, उन्होंने कहा कि अटल जी की प्रतिमा उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।

प्रदेशभर में बनेंगे अटल परिसर

राज्य सरकार सभी नगरीय निकायों में ‘अटल परिसर’ का निर्माण कर रही है। 25 दिसंबर को प्रदेश के 115 नगरीय निकायों में इनका लोकार्पण किया जा चुका है, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बिलासपुर के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शहर को आधुनिक बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

वैश्विक हालात पर भी दिया बयान

उन्होंने पश्चिम एशिया के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत स्थिति में है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी हुई है, करीब 12.43 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए कार्यों में अटल परिसर निर्माण, मराठी कन्या शाला भवन विस्तार, इमलीपारा में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और रक्षित आरक्षी केंद्र का निर्माण शामिल है।

नए विकास कार्यों का भूमिपूजन

लगभग 14.50 करोड़ रुपये की लागत से नए कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिनमें सड़क, नाला निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और उसलापुर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा निर्माण शामिल है, कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : CG News: नक्सलवाद पर लोकसभा में आज अहम चर्चा, CM साय बोले-छत्तीसगढ़ रहेगा केंद्र में

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें