CG News: 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, जानें किस चीज़ पर पड़ेगा असर
CG News: 1 अप्रैल 2026 से देशभर में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ कई बड़े नियम लागू हो रहे हैं। ये बदलाव आम लोगों की जेब, रोजमर्रा की जरूरतों और डिजिटल लेनदेन पर सीधे असर डालेंगे।
नई सॉलिड वेस्ट पॉलिसी
छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में 1 अप्रैल से नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू होगी। इसका उद्देश्य स्वच्छता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है, अगर किसी शादी, पार्टी या आयोजन में 100 से अधिक लोग शामिल हैं, तो आयोजकों को तीन दिन पहले नगर निगम को सूचना देना अनिवार्य होगा। इस पॉलिसी का सबसे कड़ा प्रावधान है ‘ऑन-द-स्पॉट फाइन’—कचरा गलत फेंकने या नियमों का उल्लंघन करने पर 500 से 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

सिलेंडर के दामों में बदलाव
1 अप्रैल को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। घरेलू और कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, इसलिए उपयोगकर्ताओं को तैयार रहना चाहिए, अप्रैल में अप्रैल, मई और जून का राशन एक साथ वितरित किया जाएगा। पिछले महीनों में तकनीकी समस्याओं और स्टॉक की कमी के कारण राशन वितरण प्रभावित हुआ था, जिसे सुधारने के लिए यह कदम उठाया गया है।
UPI ट्रांजेक्शन होंगे और सुरक्षित
छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शराब की कीमतें बढ़ सकती हैं। नई आबकारी नीति के तहत लागत और अन्य कारकों को देखते हुए दरों में बदलाव किया जा सकता है, डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए RBI ने दो-स्तरीय सुरक्षा (Two-Factor Authentication) लागू करने का निर्णय लिया है। इससे UPI फ्रॉड के मामलों में कमी आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में पाइपलाइन गैस योजना को नई रफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
