CG News: आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती, 108 संजीवनी एक्सप्रेस की 375 एम्बुलेंस सेवा शुरू
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए 108 संजीवनी एक्सप्रेस की 375 नई एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। इस पहल में BLS, ALS और नियोनेटल एम्बुलेंस शामिल हैं, जो मरीजों और नवजात शिशुओं को समय पर और आधुनिक सुविधाओं के साथ इलाज उपलब्ध कराएंगी।

BLS, ALS और नियोनेटल सेवा
इस पहल के तहत 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंसों के साथ पहली बार 5 नियोनेटल ALS एम्बुलेंस भी शुरू की गई हैं। ये एम्बुलेंस नवजात शिशुओं की आपातकालीन देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

समयबद्ध सेवा का लक्ष्य
सरकार ने लक्ष्य तय किया है कि शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जाए। इससे हर जरूरतमंद तक त्वरित सहायता पहुंचाना संभव होगा, नई एम्बुलेंसों में इन्क्यूबेटर, वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सिरिंज पंप, ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाइज़र और 41 प्रकार की जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। नियोनेटल एम्बुलेंस को “चलते-फिरते नवजात ICU” के रूप में तैयार किया गया है।
मौके पर ही इलाज की सुविधा
BLS और ALS एम्बुलेंस में बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी और ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाएं भी हैं, जिससे मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक और उन्नत इलाज मिल सके। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है और अब हर जरूरतमंद को समय पर सहायता मिलना सुनिश्चित होगा।
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय ने मधुकर खेर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पत्रकारिता में योगदान को बताया अमूल्य
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

