CG News: छत्तीसगढ़ में एलपीजी आपूर्ति की नई व्यवस्था: घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता, कमर्शियल उपयोग पर नियंत्रण

CG News: छत्तीसगढ़ में एलपीजी आपूर्ति की नई व्यवस्था: घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता, कमर्शियल उपयोग पर नियंत्रण

CG News: छत्तीसगढ़ में एलपीजी आपूर्ति की नई व्यवस्था: घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता, कमर्शियल उपयोग पर नियंत्रण

CG News: खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में एलपीजी आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए नई वितरण व्यवस्था लागू की जा रही है, यह निर्णय केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है, ताकि गैस की उपलब्धता संतुलित बनी रहे.

छत्तीसगढ़ में एलपीजी आपूर्ति सुचारु, कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए लागू  प्राथमिकता आधारित वितरण व्यवस्था; शिक्षण संस्थान, अस्पताल और सैन्य ...

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

सरकार ने स्पष्ट किया है कि, घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं, नई व्यवस्था के तहत कमर्शियल कनेक्शन धारकों को उनकी पिछली खपत के आधार पर अधिकतम 20% तक ही गैस मिलेगी.

आवश्यक सेवाओं को पूरी आपूर्ति

नई नीति के तहत अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, सैन्य एवं अर्द्धसैन्य कैंप, जेल, हॉस्टल, समाज कल्याण संस्थान, रेलवे और एयरपोर्ट कैंटीन जैसी आवश्यक सेवाओं को 100% गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, वहीं, शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक उपक्रमों को 50% तथा होटल-रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक इकाइयों को 20% गैस आपूर्ति दी जाएगी.

भोपाल में LPG वितरण को लेकर SOP जारी, लकड़ी-कोयला जला सकते हैं होटल संचालक

निगरानी और पारदर्शिता

एलपीजी वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए ऑयल कंपनियों द्वारा प्रतिदिन निगरानी की जाएगी और रिपोर्ट संबंधित विभाग को सौंपी जाएगी, इससे आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा सकेगी, खाद्य विभाग ने दोहराया है कि, सरकार आम नागरिकों को निर्बाध एलपीजी उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि, आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों और सभी वर्गों को संतुलित रूप से गैस मिलती रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में घर-घर पहुंची बैंकिंग सेवाएं, अब बुजुर्गों को नहीं जाना पड़ता बैंक, गांव में ही मिल रही पेंशन और सेवाएं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें