CG News: नवा रायपुर सहित रायपुर जिले के पांच क्षेत्रों में नई तहसीलें, राजस्व और प्रशासनिक काम अब नजदीकी तहसील में निपटेंगे

CG News: नवा रायपुर सहित रायपुर जिले के पांच क्षेत्रों में नई तहसीलें, राजस्व और प्रशासनिक काम अब नजदीकी तहसील में निपटेंगे

CG News: नवा रायपुर सहित रायपुर जिले के पांच क्षेत्रों में नई तहसीलें, राजस्व और प्रशासनिक काम अब नजदीकी तहसील में निपटेंगे

CG News: नवा रायपुर के निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें जमीन, मुआवजा और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए बार-बार रायपुर शहर या आसपास की तहसीलों में जाने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार ने नवा रायपुर को तहसील का दर्जा दे दिया है।

रायपुर जिले की अन्य नई तहसीलें

नवा रायपुर के अलावा रायपुर जिले में मंदिर हसौद, अभनपुर, धरसींवा और तिल्दा-नेवरा को भी नई तहसील के रूप में शामिल किया गया है। अब स्थानीय लोग अपने राजस्व और प्रशासनिक कार्य आसानी से अपनी तहसील में निपटा सकेंगे।

नवा रायपुर में बनेगी नई तहसील: लोगों को जमीन और मकान से जुड़े कामों के लिए  नहीं जाना पड़ेगा रायपुर, NRDA ने पूरी की ज़मीन चिन्हांकन की ...

नई तहसीलों में शामिल क्षेत्र

नई तहसीलों के अंतर्गत कुल 39 गांव शामिल किए गए हैं। इनमें प्रमुख गांव हैं, फ्लौद, पलौद, रीको, सेंध, चींचा, बरौंदा, रमचंडी, कयाबांधा, झांझ, नवागांव, खपरी, कुहेरा, राखी, कोटनी, कोटराभाटा, तांदुल, मंदिर हसौद, उपरवारा, तूता, झांकी, खंडवा, टेमरी और अन्य।

स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

नई तहसील बनने से राजस्व और प्रशासनिक कार्य तेजी से पूरे होंगे। लोगों को जमीन नामांतरण, खसरा सुधार, बटांकन, डायवर्सन और प्रमाण-पत्र जैसे कामों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, इससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी से सुरक्षा और कानून व्यवस्था में सुधार भी आएगा।

यह भी पढ़ें : CG News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें