CG News: लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, डॉ. रमन सिंह ने बताया लोकतंत्र की परिपक्वता का प्रमाण
CG News: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने को भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता का सशक्त प्रमाण बताया, उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल एक संसदीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि संस्थाओं की गरिमा, निष्पक्षता और मर्यादा के प्रति देश की अटूट आस्था को दर्शाता है.
संसदीय गरिमा और भूमिका
उन्होंने कहा कि, सदन में जिस गंभीरता और विवेक के साथ सदस्यों ने अपने विचार रखे, उससे यह स्पष्ट हुआ कि, संसद और उसकी संस्थाओं के प्रति देश की लोकतांत्रिक चेतना अत्यंत मजबूत है, साथ ही, ओम बिरला का संतुलित और गरिमामय संबोधन भी प्रेरणादायक रहा.

अध्यक्ष पद की निष्पक्षता
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, अध्यक्ष पद की निष्पक्षता और संसदीय नियमों की सर्वोच्चता भारतीय लोकतंत्र की मूल भावना को दर्शाती है, उन्होंने विट्ठलभाई पटेल का उल्लेख करते हुए कहा कि अध्यक्ष का पद निष्पक्षता और गरिमा का प्रतीक होता है, जो केवल कार्यवाही संचालन तक सीमित नहीं है.

संवैधानिक मूल्यों का महत्व
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि, संविधान की सफलता उसे संचालित करने वाले लोगों की निष्ठा पर निर्भर करती है, यह दृष्टिकोण आज भी संसदीय आचरण के लिए मार्गदर्शक है और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करता है.
भविष्य के लिए विश्वास
उन्होंने जी. वी. मावलंकर के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि, अध्यक्ष का आसन पूरे सदन की सामूहिक चेतना का प्रतीक होता है, भारतीय लोकतंत्र की ताकत यह है कि, वह असहमति को स्थान देता है, विविध विचारों का सम्मान करता है और संवाद के माध्यम से सहमति का मार्ग निकालता है, अंत में डॉ. रमन सिंह ने विश्वास जताया कि, ओम बिरला के नेतृत्व में संसद अपनी गौरवशाली परंपराओं को और मजबूत करेगी, उन्होंने कहा कि, लोकतांत्रिक संवाद और संस्थागत गरिमा के आदर्शों को नई ऊर्जा मिलेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर के विकास को मिलेगी नई दिशा, ‘खारून रिवर फ्रंट’ परियोजना को ₹84.15 करोड़ की मंजूरी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










