CG News: अब एक बार में मिलेगा तीन महीने का राशन, 74 लाख परिवारों को राहत
CG News: छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आसान और प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, अब राशनकार्डधारियों को हर महीने दुकान जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि तीन महीने का राशन एक साथ दिया जाएगा.
एक साथ मिलेगा तीन महीने का राशन
नई व्यवस्था के तहत अप्रैल महीने में ही अप्रैल, मई और जून का राशन एक साथ वितरित किया जाएगा, इससे लोगों को बार-बार राशन लेने की परेशानी से राहत मिलेगी, पिछले कुछ समय से सर्वर की समस्या और गोदामों में स्टॉक की कमी के कारण वितरण प्रभावित हो रहा था, इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है.

दुकानों को दिए गए निर्देश
खाद्य विभाग ने सभी उचित मूल्य दुकानों को निर्देश दिए हैं कि, वे 31 मार्च तक पर्याप्त राशन का भंडारण सुनिश्चित करें, ताकि वितरण में कोई बाधा न आए, राशन वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए पूरे प्रदेश में ‘चावल उत्सव’ आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर प्रक्रिया की निगरानी करेंगे.
ई-पॉस से होगा सत्यापन
हितग्राहियों को राशन प्राप्त करने के लिए ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगाकर पहचान सत्यापित करनी होगी, जिसके बाद उन्हें एक साथ तीन महीने का राशन दिया जाएगा, इस फैसले से राज्य के लगभग 74 लाख से अधिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनका समय और मेहनत दोनों बचेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव, अब ‘गृह एवं अधोसंरचना विकास मंडल’ के नाम से जानी जाएगी संस्था
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










