CG News: रायपुर में खिलाड़ियों का आगमन शुरू, 25 मार्च से ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ
CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों का राजधानी रायपुर पहुंचना शुरू हो गया है, अरुणाचल प्रदेश से वेटलिफ्टिंग टीम का 14 सदस्यीय दल यहां पहुंचा, जिसमें खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं, एयरपोर्ट पर पारंपरिक राऊत नाचा की प्रस्तुति के साथ खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, अधिकारियों ने गुलाब भेंट कर सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया.

तीन शहरों में होगा आयोजन
इस बार यह आयोजन पहली बार राज्य के तीन शहरों – रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में किया जा रहा है, इसमें देशभर से लगभग 3,000 जनजातीय खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

सात खेलों में मुकाबले
25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में पुरुष और महिला वर्गों में सात खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी, इनमें हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं.
खेल और संस्कृति का संगम
यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय मंच देने का भी माध्यम बनेगा, पहली बार राज्य में हो रहे इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: CM विष्णु देव साय ने ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ का पोस्टर किया लॉन्च, बस्तर के युवाओं को मिलेगा नया मंच
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









