CG News: वैश्विक तनाव के बीच आज पीएम नरेंद्र मोदी की बड़ी बैठक, मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा
CG News: अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के मुख्यमंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं, यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.

वैश्विक तनाव का असर
ईरान से जुड़े हालात और बढ़ते वैश्विक तनाव को देखते हुए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है, पेट्रोल-डीजल सप्लाई, महंगाई, लॉजिस्टिक चेन और जरूरी सेवाओं पर संभावित असर को लेकर चर्चा होने की संभावना है.

सीएम साय भी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस बैठक में वर्चुअली शामिल होंगे, वे राज्य की तैयारियों और मौजूदा स्थिति को केंद्र के सामने रख सकते हैं, बैठक से पहले ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है.
केंद्र-राज्य समन्वय पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि, आने वाला समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, ऐसे में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और तैयारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके.
यह भी पढ़ें : CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में मणिकांता की गोल्डन हैट्रिक, अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |



