CG News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: सरगुजा में संतोष सरकार बने ‘ऊर्जादाता’, जानिए पूरी कहानी

CG News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: सरगुजा में संतोष सरकार बने ‘ऊर्जादाता’, जानिए पूरी कहानी

CG News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: सरगुजा में संतोष सरकार बने ‘ऊर्जादाता’, जानिए पूरी कहानी

CG News: केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आम नागरिकों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला रही है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में इस योजना की सफलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण भगवानपुर निवासी संतोष सरकार हैं।

सोलर पैनल से मिली नई ऊर्जा और बचत

संतोष सरकार ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया है। इसके बाद न केवल उनका बिजली बिल पूरी तरह खत्म हो गया है, बल्कि वे अब अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर ग्रिड को आपूर्ति करते हुए ‘ऊर्जादाता’ की भूमिका निभा रहे हैं।

PM - पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना में ₹19,479.99 करोड़ सब्सिडी के साथ  लाखों घरों तक पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी। अब हर छत बनेगी पावरहाउस, हर घर ...

पहले भारी बिल, अब शून्य खर्च

संतोष सरकार ने बताया कि पहले उन्हें हर महीने 8 से 10 हजार रुपये तक का बिजली बिल आता था, जिससे घरेलू बजट पर काफी दबाव पड़ता था। लेकिन सोलर सिस्टम लगने के बाद उनका बिजली बिल शून्य हो गया है, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली है।

सरकारी सब्सिडी से मिला सहारा

इस योजना के तहत उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी स्वीकृत हुई है। इसमें से 78 हजार रुपये की राशि केंद्र सरकार द्वारा सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है, जबकि राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम

संतोष सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी इस योजना का लाभ लेने की अपील की है।
‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ न केवल बिजली बिलों से राहत दे रही है, बल्कि आम नागरिकों को ऊर्जा उत्पादक बनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गंगरेल में 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सीएम साय होंगे शामिल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें