CG News: बस्तर पंडुम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया जनजातीय कला, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों का अवलोकन

CG News: बस्तर पंडुम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया जनजातीय कला, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों का अवलोकन

CG News: बस्तर पंडुम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया जनजातीय कला, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों का अवलोकन

CG News: बस्तर पंडुम के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आयोजन स्थल पर लगी भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया, इस दौरान उन्होंने बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक कला और स्थानीय उत्पादों को करीब से देखा तथा कारीगरों से निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली, राष्ट्रपति ने कहा कि, ऐसे आयोजन आदिवासी विरासत को संरक्षित कर उसे देश-दुनिया तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर पंडुम में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

हस्तशिल्प और पारंपरिक कलाओं ने मोहा मन

प्रदर्शनी में ढोकरा कला, टेराकोटा, लकड़ी की नक्काशी, बांस कला, सीसल हस्तशिल्प और लौह शिल्प की आकर्षक वस्तुएं प्रदर्शित की गईं, राष्ट्रपति मुर्मु ने इन कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि, ये परंपराएं बस्तर की विशिष्ट पहचान हैं और इनके संरक्षण से स्थानीय कारीगरों को नई पहचान मिल रही है.

बस्तर की माटी, परंपरा और संस्कृति से रूबरू हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु : बस्तर  पंडुम में जनजातीय कला, हस्तशिल्प, वेशभूषा और लोक व्यंजनों ...

जनजातीय वेशभूषा और आभूषणों की प्रस्तुति

स्टॉलों में विभिन्न जनजातियों की पारंपरिक वेशभूषा और हस्तनिर्मित आभूषणों का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें स्थानीय युवक-युवतियों ने प्रस्तुत किया, इन आभूषणों और वेशभूषाओं में जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता की झलक स्पष्ट दिखाई दी.

ढोकरा से जनजातीय व्यंजन तक: बस्तर पंडुम में आदिवासी विरासत की झलक - Insight  Chhattisgarh

पारंपरिक व्यंजन और लोकचित्र भी बने आकर्षण

प्रदर्शनी में बस्तर के पारंपरिक व्यंजन, पेय पदार्थ और जनजातीय लोकचित्रकला भी प्रमुख आकर्षण रहे, लोकचित्रों और खाद्य परंपराओं के माध्यम से बस्तर के लोकजीवन, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसकी राष्ट्रपति ने विशेष सराहना की.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में नई पहल: हर महीने की 7 तारीख को मनाया जाएगा ‘रोजगार एवं आवास दिवस’

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें