CG News: छत्तीसगढ़ में सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा प्रक्रिया तेज, 872 मामलों में समाप्ति की अनुशंसा

CG News: छत्तीसगढ़ में सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा प्रक्रिया तेज, 872 मामलों में समाप्ति की अनुशंसा

CG News: छत्तीसगढ़ में सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा प्रक्रिया तेज, 872 मामलों में समाप्ति की अनुशंसा

CG News: छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्ति को लेकर विभाग ने तेजी दिखाई है। लंबित मामलों की समीक्षा कर निर्णय लिए जा रहे हैं, विभाग ने वर्ष 2022 से पहले और 2022 में नियुक्त कुल 1010 सहायक प्राध्यापकों के प्रकरणों की जांच की, जिसमें सभी आवश्यक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए समीक्षा की गई।

chhattisgarh public service commission issued notifiction for psc exam 2024  ann | CG PSC 2024: आचार संहिता के बीच PSC ने जारी किया वेकेंसी, जानें-  डिप्टी कलेक्टर के लिए है कितना पद

872 प्राध्यापकों को राहत

समीक्षा के बाद 872 सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त करने की अनुशंसा की गई है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, 68 प्राध्यापकों के प्रकरण फिलहाल परीक्षण में रखे गए हैं, जबकि 70 प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि बढ़ाने की सिफारिश की गई है।

1 से 2 साल तक बढ़ेगी अवधि

परिवीक्षा अवधि बढ़ाने वाले मामलों में 53 प्राध्यापकों की अवधि 1 साल और 17 की 2 साल तक बढ़ाई जाएगी, निर्णय प्रक्रिया में गोपनीय प्रतिवेदन, पुलिस सत्यापन, सेवा प्रमाण पत्र और निष्ठा प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया गया।

पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर

विभाग ने स्पष्ट किया है कि, पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और तय मानकों के अनुसार की जा रही है, ताकि योग्य प्राध्यापकों को समय पर लाभ मिल सके, इस पहल से लंबे समय से लंबित मामलों के जल्द निपटारे का रास्ता साफ हुआ है और शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में जन्म-मृत्यु पंजीयन पर सख्ती, 21 दिन में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें