CG News: वन आधारित आजीविका को बढ़ावा, तेंदूपत्ता पर TCS घटा, किसानों को फायदा

CG News: वन आधारित आजीविका को बढ़ावा, तेंदूपत्ता पर TCS घटा, किसानों को फायदा

CG News: वन आधारित आजीविका को बढ़ावा, तेंदूपत्ता पर TCS घटा, किसानों को फायदा

CG News: केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट में तेंदूपत्ता उद्योग से जुड़े लाखों लोगों के हित में बड़ा और अहम फैसला लिया गया है, तेंदूपत्ता व्यापार पर लगने वाली टीसीएस (Tax Collected at Source) की दर को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे वन आधारित आजीविका पर निर्भर समुदायों को सीधा लाभ मिलेगा.

संग्राहकों और समितियों की आय बढ़ेगी

इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, टीसीएस दर में कमी से तेंदूपत्ता संग्राहकों, प्राथमिक सहकारी समितियों और छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कम कटौती के कारण अब उनके हाथ में अधिक नकद राशि बचेगी.

CG News:तेंदूपत्ता उद्योग को बड़ी राहत,टीसीएस 5% से घटाकर 2%

आदिवासी और वनवासी परिवारों को सीधी राहत

वनमंत्री ने कहा कि, तेंदूपत्ता संग्रहण से जुड़े आदिवासी और वनवासी परिवारों को अब कर कटौती का कम बोझ उठाना पड़ेगा, इससे उन्हें उनके श्रम का पूरा मूल्य मिल सकेगा और ग्रामीण-आदिवासी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

छोटे व्यापारियों की पुरानी समस्या का समाधान

पहले 5 प्रतिशत टीसीएस छोटे व्यापारियों के लिए बड़ा आर्थिक बोझ था, कई व्यापारी आयकर के दायरे में नहीं आते थे, लेकिन टीसीएस कटने के बाद रिफंड प्रक्रिया जटिल और समय लेने वाली होती थी, दर घटने से अब यह समस्या काफी हद तक समाप्त होगी.

वन आधारित उद्योगों को मिलेगा प्रोत्साहन

टीसीएस में कटौती से तेंदूपत्ता सहित अन्य लघु वन उत्पादों के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, इससे वन आधारित उद्योगों में नई ऊर्जा आएगी और ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार और आय के अवसर बढ़ेंगे.

CG News:तेंदूपत्ता उद्योग को बड़ी राहत,टीसीएस 5% से घटाकर 2%

प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार

वनमंत्री केदार कश्यप ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि, यह फैसला वनवासी, आदिवासी और श्रम आधारित समुदायों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है.

समावेशी और मानवीय बजट की मिसाल

उन्होंने कहा कि, टीसीएस में कटौती का यह निर्णय समावेशी और मानवीय बजट का उदाहरण है, जो यह साबित करता है कि, सरकार की प्राथमिकता केवल राजस्व नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है.

यह भी पढ़ें : CG News: राष्ट्रपति मुर्मु का छह दिवसीय ओडिशा–छत्तीसगढ़ दौरा, शिक्षा, आदिवासी कल्याण और संस्कृति पर विशेष फोकस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें