CG News: रायपुर के विकास को मिलेगी नई दिशा, ‘खारून रिवर फ्रंट’ परियोजना को ₹84.15 करोड़ की मंजूरी
CG News: रायपुर के विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है, जहां ‘मां खारून नदी’ के तट को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी मिल गई है, विधायक राजेश मूणत के प्रयासों से इस परियोजना को छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा ₹84.15 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे शहर के समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है.
नेतृत्व के प्रति जताया आभार
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विधायक राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में रायपुर की जनता की लंबे समय से जुड़ी भावनाओं का सम्मान हुआ है और अब यह परियोजना पारदर्शिता और तेज गति के साथ धरातल पर उतरेगी.

तकनीकी रूपरेखा और प्रक्रिया
लोक निर्माण विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार परियोजना को उच्च तकनीकी मानकों के साथ पूरा किया जाएगा, सक्षम अधिकारियों से तकनीकी स्वीकृति (T.S.) मिलने के बाद ही पारदर्शी निविदा प्रक्रिया शुरू होगी, साथ ही, प्रोजेक्ट की ड्राइंग और डिजाइन का सूक्ष्म परीक्षण किया जाएगा ताकि इसे आधुनिक और आकर्षक बनाया जा सके, निर्माण कार्य में बाधा न आए, इसके लिए लगभग 90 प्रतिशत भूमि पहले ही अवरोध मुक्त कर ली गई है.
![]()
रिवर फ्रंट से बहुआयामी लाभ
‘मां खारून’ तट पर बनने वाला यह रिवर फ्रंट केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहर के समग्र विकास का आधार बनेगा, यहां व्यवस्थित घाटों का निर्माण होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, आधुनिक लाइटिंग, हरित उद्यान और वॉकिंग ट्रैक इसे नागरिकों के लिए आकर्षक पर्यटन और स्वास्थ्य केंद्र बनाएंगे, तटबंधों से मिट्टी के कटाव को रोका जा सकेगा और नदी को प्रदूषण मुक्त रखने में मदद मिलेगी, साथ ही, इस परियोजना से स्थानीय युवाओं और छोटे व्यापारियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.
समयसीमा और निगरानी
विधायक राजेश मूणत ने आश्वासन दिया है कि, वे स्वयं इस परियोजना की प्रगति की निगरानी करेंगे, लक्ष्य है कि, निर्धारित समयसीमा के भीतर इसे पूर्ण कर रायपुर की जनता को एक भव्य और आधुनिक रिवर फ्रंट के रूप में समर्पित किया जाए.
यह भी पढ़ें : CG News: मिशन कर्मयोगी के तहत राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर होगा मंथन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










