CG News: रियल एस्टेट संगठनों ने किया वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का सम्मान, भूमि गाइडलाइन संशोधन पर जताया आभार
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी संशोधित भूमि गाइडलाइन को लेकर रियल एस्टेट सेक्टर और आम जनता में सकारात्मक माहौल है, रायपुर और कोरबा जिलों के लिए भूमि दरों में किए गए यथार्थपरक और संतुलित बदलाव से मकान, प्लॉट और अन्य अचल संपत्तियों के लेन-देन में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी.
रियल एस्टेट संगठनों ने जताया आभार
भूमि गाइडलाइन संशोधन के बाद क्रेडाई (CREDAI) सहित विभिन्न रियल एस्टेट संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से सौजन्य मुलाकात की और इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उनका सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया.

प्रतिनिधिमंडलों की प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मयंक आहुजा सहित सचिव, कोषाध्यक्ष और राज्य सलाहकार समिति के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे, उन्होंने कहा कि, नई भूमि गाइडलाइन से जमीन की दरों में संतुलन स्थापित हुआ है, जिससे आम नागरिक, मध्यम वर्ग, किसान और व्यापारी सभी को लाभ मिलेगा.
निवेश और विकास को मिलेगा बढ़ावा
रियल एस्टेट संगठनों ने कहा कि संशोधित गाइडलाइन से आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक निवेश में सुगमता और स्पष्टता आएगी, इससे रियल एस्टेट क्षेत्र में गतिविधियां तेज होंगी और बाजार में भरोसा बढ़ेगा।.
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का संदेश
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि, सरकार की प्राथमिकता जनहित और विकास के बीच संतुलन बनाना है, भूमि गाइडलाइन का निर्धारण स्थानीय परिस्थितियों और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, उन्होंने भरोसा दिलाया कि, आगे भी सभी नीतिगत निर्णयों में जनहित सर्वोपरि रहेगा.
आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति
प्रतिनिधिमंडलों और एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि, इस फैसले से,
• रियल एस्टेट सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी
• निवेशकों का भरोसा मजबूत होगा
• नए रोजगार अवसर सृजित होंगे
• छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी.
यह भी पढ़ें : MP News: एमपी ट्रांसको और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में एमओयू, कर्मचारियों को बीमा-लोन सहित कई फायदे
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |







