CG News: छत्तीसगढ़ में पेंशनरों को 3% DR की राहत, मध्यप्रदेश की मंजूरी के बाद जल्द जारी हो सकता है आदेश
CG News: छत्तीसगढ़ के लाखों पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता (DA) मिलने के बाद अब पेंशनरों को भी समान रूप से 3% महंगाई राहत (DR) दिए जाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है, मध्यप्रदेश कैबिनेट की मंजूरी के बाद राज्य सरकार जल्द ही इस पर आदेश जारी कर सकती है.
3% DR का आदेश जल्द संभव
सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने पहले ही कर्मचारियों के लिए DA में 3% वृद्धि की थी, इसके बाद पेंशनरों को भी समान लाभ देने के लिए मध्यप्रदेश से सहमति मांगी गई थी, जो अब मिल चुकी है, ऐसे में उम्मीद है कि, एक-दो दिनों में DR बढ़ोतरी का आधिकारिक आदेश जारी हो सकता है.

क्यों जरूरी है मध्यप्रदेश की मंजूरी?
मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 के तहत छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच पेंशन मामलों में समन्वय की व्यवस्था है, इस प्रावधान के अनुसार, पेंशनरों को वही लाभ मिलते हैं जो मूल राज्य (मध्यप्रदेश) द्वारा स्वीकृत किए जाते हैं.

महंगाई के बीच बड़ी राहत
लगातार बढ़ती महंगाई के कारण पेंशनरों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है, ऐसे में DR में बढ़ोतरी उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी, जिससे दवाइयों, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों के खर्च को संभालना आसान होगा.
लंबे समय से उठ रही थी मांग
राज्यभर के पेंशनर्स संगठन लंबे समय से DR बढ़ाने की मांग कर रहे थे, अब मध्यप्रदेश की मंजूरी मिलने के बाद उम्मीद है कि, जल्द ही लाखों पेंशनरों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.
यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में पर्यटन को नई उड़ान, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैयार होगा नया टूरिस्ट सर्किट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










