CG News: कवर्धा के गन्ना किसानों को 5.97 करोड़ की राहत, नवरात्रि पर बड़ा तोहफा

CG News: कवर्धा के गन्ना किसानों को 5.97 करोड़ की राहत, नवरात्रि पर बड़ा तोहफा

CG News: कवर्धा के गन्ना किसानों को 5.97 करोड़ की राहत, नवरात्रि पर बड़ा तोहफा

CG News: कवर्धा जिले में गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, आलोक सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा किसानों के खातों में 5.97 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है.

CG News: कवर्धा के गन्ना किसानों को 5.97 करोड़ की राहत, नवरात्रि पर बड़ा तोहफा

किसानों के प्रति प्रतिबद्धता

उन्होंने कहा कि, यह भुगतान किसानों के प्रति कारखाना प्रबंधन की प्रतिबद्धता और उनके परिश्रम के सम्मान का प्रतीक है, इस पहल से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, कारखाना प्रबंधन द्वारा अब तक गन्ना किसानों को कुल 57.48 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिससे किसानों में संतोष और भरोसे का माहौल बना हुआ है.

नवरात्रि पर खास तोहफा

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मिला यह भुगतान किसानों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है, इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, बल्कि कृषि क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी, बीजेपी किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर इस पहल के लिए आभार जताया और इसे किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

यह भी पढ़ें : CG News: बलौदाबाजार में ‘युवान’ पहल: छुइहा बांध में पक्षी दर्शन, 45 प्रजातियों की पहचान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें