CG News: बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी की वापसी, एलायंस एयर फिर से शुरू करेगी उड़ान

CG News: बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी की वापसी, एलायंस एयर फिर से शुरू करेगी उड़ान

CG News: बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी की वापसी, एलायंस एयर फिर से शुरू करेगी उड़ान

CG News: बस्तर क्षेत्र के यात्रियों के लिए एलायंस एयर समर सीजन शेड्यूल में रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद रूट पर अपनी उड़ान सेवा फिर से शुरू करने जा रही है, यह सेवा 28 मार्च से शुरू होने की संभावना है और हफ्ते में तीन दिन संचालित होगी, इस फ्लाइट के संचालन से बस्तर के लोगों को राजधानी रायपुर और हैदराबाद के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और चिकित्सा जैसी सुविधाओं में आसानी होगी.

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम (UDAN) के तहत सेवा

यह सेवा उड़ान क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम (UDAN) के तहत संचालित होगी, इसका उद्देश्य दुर्गम और कम विकसित क्षेत्रों में हवाई संपर्क बढ़ाना है, बस्तर जैसे आदिवासी बहुल इलाके में यह सेवा स्थानीय लोगों के लिए जीवनरेखा साबित हो सकती है.

Bastar connected with air connectivity, Alliance Air flight will provide  service 3 days a week

पहले क्यों बंद हुई थी फ्लाइट?

एलायंस एयर की यह फ्लाइट पहले इसी रूट पर चल रही थी, लेकिन अगस्त 2024 में इसे बंद कर दिया गया था, मुख्य कारण थे,
• स्कीम के तहत मिलने वाली सब्सिडी का समाप्त होना
• कम यात्रियों (लो ऑक्यूपेंसी) की संख्या
• परिचालन लागत अधिक होना
उस समय इस फैसले से यात्रियों में निराशा थी क्योंकि बस्तर से रायपुर और हैदराबाद की कनेक्टिविटी सीमित हो गई थी.

Chhattisgarh Air services from Surguja are closed

हफ्ते में तीन दिन उपलब्ध सुविधा

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट का संभावित शेड्यूल हफ्ते में तीन दिन होगा, संभवतः सोमवार, बुधवार और शुक्रवार, यह शेड्यूल मार्च से अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा, सटीक टाइमिंग और बुकिंग जानकारी जल्द ही एलायंस एयर की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, बुकिंग मार्च महीने से शुरू होने की संभावना है और औपचारिक ऐलान भी इसी महीने किया जाएगा.

बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी का महत्व

बस्तर क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी की यह वापसी यात्रियों के लिए सुविधा और अवसर दोनों लाएगी,
• व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
• स्थानीय लोगों के लिए जीवन सुगम बनाना
• क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में वन्य जीवन और इको-टूरिज्म का विकास, बाघ और पक्षियों की संख्या में वृद्धि

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें