CG News: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास की समीक्षा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए अहम निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास की समीक्षा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए अहम निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास की समीक्षा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए अहम निर्देश

CG News: केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सरकार का प्रमुख उद्देश्य रोजगारयुक्त और आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का निर्माण करना है, उन्होंने बताया कि, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के लागू होने से गांवों में विकास की गति तेज होगी, इसके लिए बजट में लगभग डेढ़ गुना अधिक स्वीकृति दी गई है.

जल संरक्षण और आवास निर्माण में छत्तीसगढ़ मॉडल

केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहे आवास निर्माण की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बताया, साथ ही उन्होंने ‘मोर गांव मोर पानी महाअभियान’ को जल संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान – realtimes

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, लखपति दीदी योजना के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को स्वसहायता समूहों से जोड़ा जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें, उन्होंने स्पष्ट किया कि, मजदूरी भुगतान किसी भी स्थिति में लंबित नहीं रहना चाहिए.

बस्तर विकास के लिए विशेष रणनीति

केंद्रीय मंत्री ने बस्तर संभाग में लंबित विकास परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए विशेष रणनीति बनाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि, बस्तर लंबे समय तक विकास से वंचित रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बस्तर के समग्र विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायपुर  में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक और पत्रकार वार्ता में कहा ...

प्रमुख योजनाओं की गहन समीक्षा

बैठक में इन योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई
• प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
• महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना
• छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)
• प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
• पीएम जनमन
• आरसीपीएलडब्ल्यूईए
इसके साथ ही एनआरएलएम में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती के निर्देश भी दिए गए.

आवास निर्माण में छत्तीसगढ़ अग्रणी

बैठक में बताया गया कि,
• प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 24.58 लाख आवास स्वीकृत
• इनमें से 17.60 लाख आवास पूर्ण
• पीएम जनमन के अंतर्गत 33,246 स्वीकृत में 18,373 पूर्ण
• सरकार गठन के बाद 2 वर्षों में 8.41 लाख आवास पूर्ण, जो देश में सर्वाधिक है.

लखपति दीदी और नवाचार

प्रदेश में अब तक
• 8,000 से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनीं
• 5,000 से अधिक मिस्त्रियों को प्रशिक्षण
• 1.5 लाख से अधिक आवासों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए
बैठक में QR कोड, दीदी के गोठ और छत्तीस कला जैसे नवाचारों की भी जानकारी दी गई.

बैठक में रहे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, मुख्य सचिव, विभागीय सचिवों सहित केंद्र और राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ चेम्बर की पहल रंग लाई, सरकार ने पंजीयन दरों में किया संशोधन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें