CG News: राज्य में सड़क और पुल निर्माण को बड़ी गति, लोक निर्माण विभाग ने करोड़ों की परियोजनाओं को दी मंजूरी
CG News: छत्तीसगढ़ में सड़क और पुल निर्माण कार्यों को तेज करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने बड़ा फैसला लिया है, विभाग ने 13 महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए लगभग 299 करोड़ रुपये की निविदाओं को मंजूरी दी है, वहीं 10 नई सड़कों के निर्माण और उन्नयन के लिए करीब 116 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की स्वीकृति के बाद इन परियोजनाओं के आदेश जारी कर दिए गए हैं.
रायपुर और बलौदाबाजार में प्रमुख परियोजनाएं
रायपुर जिले में फरफौदा-गुखेरा और चंदखुरी-जावा-मोंहदी मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्यों को स्वीकृति मिली है, इसके अलावा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में मुंबई-हावड़ा रेलवे लाइन पर रिंगनी लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा, जिससे यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होगा.

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी बेहतर होगा संपर्क
नारायणपुर जिले के पल्ली-छोटेडोंगर-ओरछा मार्ग पर सीमेंट-कांक्रीट सड़क और पुलियों के निर्माण से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी आवागमन की सुविधा मजबूत होगी, इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर संपर्क और विकास के नए अवसर मिलेंगे.
गुणवत्ता और समयसीमा पर प्रशासन की सख्त नजर
डिप्टी सीएम अरुण साव ने निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि, कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, परियोजनाओं की निगरानी प्रमुख अभियंता कार्यालय और संबंधित संभागीय कार्यालयों द्वारा सीधे की जाएगी, ताकि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हो सकें.
यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर पंडुम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया जनजातीय कला, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों का अवलोकन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










