CG News: महासमुंद में नहर लाइनिंग के लिए 21 करोड़ स्वीकृत, हजारों हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा बढ़ेगी

CG News: महासमुंद में नहर लाइनिंग के लिए 21 करोड़ स्वीकृत, हजारों हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा बढ़ेगी

CG News: महासमुंद में नहर लाइनिंग के लिए 21 करोड़ स्वीकृत, हजारों हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा बढ़ेगी

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कोडार परियोजना के तहत बड़ी सौगात मिली है, जल संसाधन विभाग ने बांयी तट मुख्य नहर के चिंगरौद वितरक नहर की सीसी लाइनिंग के लिए 21 करोड़ 11 लाख 92 हजार रुपए की स्वीकृति दी है, जिससे क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी.

किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद 767 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की कमी दूर होगी, साथ ही 210 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कुल 3619 हेक्टेयर भूमि को लाभ मिलेगा.

Kodar Project In Mahasamund District Got Approval Of Rs 16 99 Crore | Shor  Sandesh

जल प्रबंधन होगा बेहतर

नहर की सीसी लाइनिंग से पानी का रिसाव कम होगा और जल का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा, इससे खेतों तक समय पर और पर्याप्त पानी पहुंचेगा, जिससे फसलों की पैदावार में सुधार होगा.

कार्य जल्द शुरू होने की संभावना

योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्य अभियंता, महानदी-गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग, रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है, इससे उम्मीद जताई जा रही है कि, निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, इस परियोजना से न केवल किसानों को लाभ होगा, बल्कि कृषि उत्पादन बढ़ने से क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी.

यह भी पढ़ें : CG News: स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल, छत्तीसगढ़ में स्क्रिप्ट समिति गठन की तैयारी तेज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें