CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में शामिल हुईं सेखोम मीराबाई चानू, बोलीं – एशियन गेम्स पदक अब भी लक्ष्य
CG News: टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सेखोम मीराबाई चानू ने स्वीकार किया कि, एशियन गेम्स में पदक जीतना उनका अब भी अधूरा सपना है, उन्होंने कहा कि, ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स में सफलता के बावजूद एशियाई खेलों का पदक उनके करियर की सबसे बड़ी प्राथमिकता बना हुआ है.

चोट और किस्मत ने रोका रास्ता
मीराबाई ने 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में डेब्यू किया था, लेकिन 2018 में चोट के कारण हिस्सा नहीं ले सकीं, वहीं 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में हिप इंजरी ने उनका सपना अधूरा छोड़ दिया, उन्होंने कहा कि, एशियन गेम्स का स्तर बेहद कठिन होता है, जो इसे और खास बनाता है.
वेट कैटेगरी बदलना बड़ी चुनौती
31 वर्षीय सेखोम मीराबाई चानू के सामने इस बार एक नई चुनौती है, वेट कैटेगरी में बदलाव, कॉमनवेल्थ गेम्स में वे 48 किलोग्राम वर्ग में खेलेंगी, जबकि एशियन गेम्स में उन्हें 49 किलोग्राम वर्ग में उतरना होगा.

अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
हाल ही में राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मीराबाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए, उन्होंने कुल 205 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है.
ट्रेनिंग सिस्टम और गेम्स की सराहना
सेखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 को “गेम-चेंजर” बताते हुए कहा कि, यह आयोजन जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच है, उन्होंने NCOE, खेलो इंडिया स्टेट सेंटर और SAI ट्रेनिंग सेंटर की भी सराहना की, जहां खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही हैं.
यह भी पढ़ें :CG News: रामनवमी पर सीएम साय ने की विशेष पूजा-अर्चना, परिवार संग कराया कन्या भोज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |



