CG News: नवा रायपुर में प्रदेश का पहला अंतरिक्ष केंद्र, शुभांशु शुक्ला ने किया उद्घाटन

CG News: नवा रायपुर में प्रदेश का पहला अंतरिक्ष केंद्र, शुभांशु शुक्ला ने किया उद्घाटन

CG News: नवा रायपुर में प्रदेश का पहला अंतरिक्ष केंद्र, शुभांशु शुक्ला ने किया उद्घाटन

CG News: नवा रायपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी में प्रदेश के पहले अंतरिक्ष केंद्र का भव्य उद्घाटन हुआ, इस अवसर पर भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संयुक्त रूप से केंद्र का शुभारंभ किया, यह केंद्र छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

छात्रों से साझा किए अनुभव

कार्यक्रम के दौरान अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने छात्रों के साथ सीधा संवाद किया और अपने अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा किए, छात्रों में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल देखने को मिला, बच्चों ने अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सरल और प्रेरणादायक भाषा में जवाब दिया.

छत्तीसगढ़ को मिला पहला अंतरिक्ष केंद्र: सीएम विष्णुदेव साय और अंतरिक्ष  यात्री शुभांशु शुक्ला ने रायपुर में किया 'प्रोजेक्ट अंतरिक्ष ...

सपनों को मिलेगी नई उड़ान : CM साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि, यह अंतरिक्ष केंद्र राज्य के विद्यार्थियों के लिए नए सपनों के द्वार खोलेगा, अब छात्र अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक को करीब से समझ सकेंगे और भविष्य में इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे.

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस केंद्र

नवा रायपुर के इस अंतरिक्ष केंद्र में छात्रों को सैटेलाइट निर्माण, उसकी जांच और ट्रैकिंग की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी, इसके लिए केंद्र में विशेष प्रयोगशालाएं, ग्राउंड स्टेशन और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्था की गई है, यह केंद्र छात्रों को तकनीकी क्षेत्र में नई दिशा देगा.

‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ से बदलेगा भविष्य

जिला प्रशासन रायपुर और IDYM फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी, कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहब सहित बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक उपस्थित रहे.

रायपुर में खुला अंतरिक्ष केंद्र : एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला व मुख्यमंत्री  साय ने किया उद्घाटन - ShreeKanchanpath

अंतरिक्ष मिशन की उपलब्धि

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा की, उन्होंने 25 जून 2025 को उड़ान भरी और 14 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे। अंतरिक्ष में उन्होंने लगभग 20 दिन बिताए और 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग सफलतापूर्वक किए.

साधारण परिवार से अंतरिक्ष तक: प्रेरणादायक सफर

उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी शुभांशु शुक्ला ने 12वीं के बाद NDA का एंट्रेंस परीक्षा पास की और वहीं से ग्रेजुएशन किया, वर्ष 2006 में वे भारतीय वायुसेना में शामिल हुए और 2019 में गगनयान मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री के रूप में चयनित हुए.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में शिव बारात को लेकर तनाव, पोस्टर हटाने पर फूटा जनाक्रोश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें