CG News: सिरपुर महोत्सव 2026 का शुभारंभ: CM साय ने किया 200 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ
CG News: छत्तीसगढ़ की गौरवशाली ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को महासमुंद जिले के प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 2026 का विधिवत शुभारंभ किया, इस अवसर पर सिरपुर की कला, संस्कृति और विरासत को भव्य मंच प्रदान किया गया.
200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने सिरपुर और महासमुंद जिले के समग्र विकास के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की घोषणा की, उन्होंने कहा कि, सिरपुर को अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा और इसे विश्व धरोहर की सूची में शामिल कराने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे.

सिरपुर बनेगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र
सीएम साय ने बताया कि, देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सिरपुर में आधुनिक सड़कें, विस्तृत पार्किंग व्यवस्था, आकर्षक लाइटिंग सिस्टम और अत्याधुनिक टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा, इससे पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा.
सनातन, बौद्ध और जैन संस्कृति का संगम
महोत्सव में मलेशिया, कोरिया और जापान से आए बौद्ध विचारकों की उपस्थिति को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, सिरपुर सनातन, बौद्ध और जैन परंपराओं का अद्भुत संगम है, यह स्थल न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है.

पुरातात्विक धरोहर संरक्षण पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि, सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए विशेष कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, संरक्षण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने गौरवशाली अतीत को जान सकें और उस पर गर्व कर सकें.
किसानों के लिए सिंचाई परियोजनाओं की घोषणा
सीएम साय ने सिरपुर बैराज की शीघ्र स्वीकृति और सिकासेर–कोडार डैम लिंक परियोजना का भी उल्लेख किया, उन्होंने कहा कि, इन योजनाओं के पूर्ण होने से किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी.
सांस्कृतिक विरासत से विकास का नया अध्याय
मुख्यमंत्री ने कहा कि, सिरपुर महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि पर्यटन, रोजगार और क्षेत्रीय विकास का माध्यम है, सरकार सिरपुर को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.
यह भी पढ़ें : CG News: वन आधारित आजीविका को बढ़ावा, तेंदूपत्ता पर TCS घटा, किसानों को फायदा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










