CG News: छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और डिजिटल इनोवेशन को मिलेगा नया आयाम, एसटीपीआई के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

CG News: छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और डिजिटल इनोवेशन को मिलेगा नया आयाम, एसटीपीआई के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

CG News: छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और डिजिटल इनोवेशन को मिलेगा नया आयाम, एसटीपीआई के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

CG News: छत्तीसगढ़ में उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल नवाचार को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 10 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति रही.

सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप और ESDD सेंटर की स्थापना

इस एमओयू के अंतर्गत एसटीपीआई द्वारा छत्तीसगढ़ में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (COE) और
इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की स्थापना के लिए तकनीकी एवं संस्थागत सहयोग प्रदान किया जाएगा, यह केंद्र राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नवाचार और स्टार्टअप्स को मिलेगा प्रोत्साहन

सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (COE) के माध्यम से
• आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
• स्मार्ट कृषि
• मेडटेक
• स्मार्ट सिटी समाधान
• वन-आधारित उत्पादों से जुड़े स्टार्टअप्स
को विशेष प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, वहीं, ESDD सेंटर प्रतिवर्ष 30 से 40 हार्डवेयर स्टार्टअप्स एवं MSME को प्रोडक्ट डिजाइन, प्रोटोटाइपिंग, कौशल विकास और क्षमता निर्माण की सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा.

युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर

यह पहल छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए उच्च कौशल आधारित रोजगार और उद्यमिता के नए द्वार खोलेगी,
युवाओं को राज्य के भीतर ही
• इनक्यूबेशन और मेंटरशिप
• फंडिंग से जुड़ाव
• क्लाउड और डेटा सेंटर सेवाएँ
• अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की सुविधा
प्राप्त होगी, इससे प्रतिभाशाली युवाओं का महानगरों की ओर पलायन कम होगा और राज्य में नवाचार की नई पहचान बनेगी.

एसटीपीआई का राष्ट्रीय अनुभव और नेटवर्क

एसटीपीआई देशभर में 68 केंद्रों और 24 सेक्टर-विशेष सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से स्टार्टअप और आईटी इकोसिस्टम को सशक्त बनाने वाली अग्रणी संस्था है, सॉफ्टवेयर निर्यात, डेटा सेंटर, इनक्यूबेशन और डिजिटल सेवाओं में इसके व्यापक अनुभव से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय नवाचार प्लेटफॉर्म और COE नेटवर्क से जोड़ा जाएगा.

छत्तीसगढ़ के डिजिटल और औद्योगिक विकास की नई दिशा

छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल राज्य को डिजिटल नवाचार, तकनीकी उद्यमिता और औद्योगिक विकास की नई ऊँचाइयों की ओर ले जाएगी, यह समझौता स्थानीय स्टार्टअप्स, युवाओं और MSME सेक्टर को सशक्त करने के साथ-साथ राज्य में निवेश, रोजगार और तकनीकी विकास को गति देगा.

यह भी पढ़ें : CG News: शासकीय विद्यालय सामाजिक सद्भावना के केंद्र – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें