CG News: अंबिकापुर में सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों के लिए करोड़ों की घोषणाएं

CG News: अंबिकापुर में सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों के लिए करोड़ों की घोषणाएं

CG News: अंबिकापुर में सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों के लिए करोड़ों की घोषणाएं

CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य आगाज हुआ, इस आयोजन ने न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि खिलाड़ियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की गईं, पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया, अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया.

खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि, ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये दिए जाएंगे, वहीं, स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़, रजत को 2 करोड़ और कांस्य विजेताओं को 1 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा.

Ambikapur :सरगुजा ओलंपिक 2026 का आगाज, सीएम साय ने किया कार्यक्रम का  उद्घाटन, गीता फोगाट भी रहीं मौजूद - Sarguja Olympics 2026 Kicks Off Cm Sai  Inaugurates The Event Geeta Phogat Also

खेल सुविधाओं का विस्तार

राज्य में खेलो इंडिया अभियान के तहत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, सरगुजा के पंडरा पाठ क्षेत्र में 20 करोड़ रुपये की लागत से आर्चरी अकादमी स्थापित की जाएगी, अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट ने अभिभावकों से अपील की कि, वे अपनी बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है.

2500 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

तीन दिवसीय इस आयोजन में भाला फेंक, खो-खो, मलखंभ, वॉलीबॉल समेत 12 खेल विधाओं में सरगुजा संभाग के करीब 2500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, सरगुजा ओलंपिक 2026 न सिर्फ खिलाड़ियों को मंच दे रहा है, बल्कि युवाओं को नई प्रेरणा भी दे रहा है, इस तरह के आयोजनों से प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूती मिल रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर 0.60% सेस खत्म, घर-जमीन खरीदना हुआ सस्ता

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें