CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सरगुजा ओलंपिक 2026 का लोगो और शुभंकर “गजरु” का अनावरण
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समारोह में सरगुजा ओलंपिक 2026 के लोगो और शुभंकर “गजरु” का अनावरण किया, उन्होंने कहा कि, बस्तर ओलंपिक की तरह अब सरगुजा के युवा खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.
12 खेलों में 3.5 लाख से अधिक पंजीयन
मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 खेलों में लगभग 3.5 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन सरगुजा अंचल के युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और खेलों के प्रति समर्पण को दर्शाता है, उन्होंने आशा जताई कि, सरगुजा ओलंपिक भी बस्तर ओलंपिक की तरह नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा.
/bansal-news/media/media_files/2026/01/29/surguja-olympic-2026-2026-01-29-16-53-37.jpg)
विजेताओं को प्रशिक्षण अकादमियों में प्रवेश
उप मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि, प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को राज्य की प्रशिक्षण अकादमियों में सीधे प्रवेश मिलेगा, उन्हें भविष्य के यूथ आइकॉन के रूप में विकसित किया जाएगा.
सरगुजा की संस्कृति और प्रकृति
सरगुजा ओलंपिक का लोगो अंचल की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और खेल भावना का प्रतीक है, लोगो के केंद्र में मैनपाट स्थित टाइगर पॉइंट जलप्रपात को दर्शाया गया है, चारों ओर 12 खेलों के प्रतीक चिन्ह समान अवसर और समावेशिता का संदेश देते हैं.
लाल रंग और आदिवासी परंपरा का खास संदेश
लोगो में प्रयुक्त लाल रंग पहाड़ी कोरवा जनजाति की परंपराओं से जुड़ा है, यह शक्ति, साहस और जीवन-ऊर्जा का प्रतीक है और मानव जीवन और दैवीय शक्ति के गहरे संबंध को दर्शाता है.
शुभंकर ‘गजरु’ में छिपा खेल भावना का संदेश
शुभंकर “गजरु” (हाथी) बल, धैर्य, बुद्धिमत्ता और एकता का प्रतीक है, हाथी की झुंड में चलने की प्रवृत्ति टीम वर्क और सामूहिक सहभागिता का संदेश देती है, जो खेल भावना से पूरी तरह मेल खाती है.
विकासखंड से संभाग स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं
सरगुजा ओलंपिक के लिए 28 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक पंजीयन हुआ, इसमें 6 जिलों से 3.5 लाख से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें 1.59 लाख पुरुष और 1.89 लाख महिलाएं हैं, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, हॉकी, तीरंदाजी और कुश्ती समेत 12 खेलों में विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.
यह भी पढ़ें : CG News: कुम्भकार समाज महाअधिवेशन का भव्य शुभारंभ, CM साय ने 30 लाख की घोषणा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










